Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी ने एक बार फिर से शुरू किया जनता दरबार

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2021, सोमवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के दोनों काल में जनता से दूर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सोमवार से अपने सरकारी आवास पर एक बार फिर से जनता दरबार शुरू कर दिया है। करीब 16 महीने बाद मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में शुरू हुए जनता दरबार में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी कमी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजाना सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम शुरू करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में सोमवार सुबह 9:00 बजे से अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर उन्होंने जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को उनके शीघ्र निदान के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को आज से जनता दरबार शुरू करने के फैसले के कारण पहले दिन अपेक्षाकृत कम ही लोग उनके पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी की समस्या को काफी गंभीरता से सुनने के बाद अपने दिवस अधिकारी को संबंधित विभागों से इन सभी की समास्या के शीघ्र निराकरण कराने का निर्देश दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ठीक 9:00 बजे से लोगों के बीच पहुंचकर उनका अभिवादन भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के दरबार में सोमवार को आने वालों में युवाओं की संख्या अधिक थी। इनमें भी बड़ी संख्या में बच्चियां थीं।

कोरोना काल में संक्रमण के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर नियमित चलने वाला जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। इस दौरान जनता की शिकायतों-समस्याओं का निस्तारण आनलाइन माध्यमों से किया जा रहा था। अब संक्रमण घटने पर स्थिति में सुधार को देखते हुए निर्णय किया गया है कि लखनऊ में मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम सोमवार से फिर शुरू होगा। कालिदास मार्ग पर अपने सरकारी आवास पर योगी सुबह नौ बजे से जनता से मिलकर समस्याएं सुनेंगे और साथ ही समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!