Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने गैरसैंण को मंडल बनाने की घोषणा को व्यवहारिक नहीं बताया

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, शनिवार, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अब उनकी मंत्री परिषद के सदस्य भी गैरसैंण को मंडल बनाने के उनके निर्णय को व्यवहारिक नहीं मान रहे हैं। इस कड़ी में अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य का नाम जुड़ गया है।

रेखा आर्य ने कहा कि गैरसैंण को मंडल बनाने की घोषणा व्यवहारिक नहीं थी। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को मंडल बनाने की घोषणा पर कोई भी उस समय खुल कर नहीं बोल पाया था। अब जब नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है और नए मुख्यमंत्री ने भी पूर्ववर्ती सरकार के इस फैसले पर पुनर्विचार की बात कही है, तो सत्ता पक्ष के विधायक भी पूर्व मुख्यमंत्री के फैसले को लेकर टिप्पणी करने लगे हैं। इसी क्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि गैरसैंण को मंडलबनाते हुए अल्मोड़ा और बागेश्वर को भी जोड़े जाने का फैसला जनमानस की भावनाओं के अनुरूप नहीं रहा। यह अपेक्षा सबकी रही है कि उसे पहले जिले के स्वरूप में लाया जाए।

उनका अपना मत भी यही है कि अल्मोड़ा को गैरसैंण मंडल में लाना उचित नहीं है। अल्मोड़ा अपने अस्तित्व के साथ नैनीताल मंडल से जुड़ा है। उन्होंने नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का मामले में पुनर्विचार करने की बात पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा व बागेश्वर के निवासियों के लिए नैनीताल जाना आसान रहता है। अल्मोड़ा का अपना अस्तित्व और जनभावनाएं हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!