Breaking News :
>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
उत्तराखण्ड

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने की मुलाकात, कुंभ के लिए किया आमंत्रित

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, शनिवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने पिछले एक सप्ताह के दौरान अपनी सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से पार्टी अध्यक्ष को अवगत कराया। साथ ही पार्टी अध्यक्ष को हरिद्वार कुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री तीरथ ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और उत्तराखंड के राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से भी भेंट की।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पद संभालने के बाद पहली बार शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। देर रात लगभग 11 बजे वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय व पूर्व सांसद बलराज पासी भी उनके साथ थे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री तीरथ की मुलाकात लगभग 45 मिनट तक चली। समझा जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और निर्णयों की जानकारी दी। इसके अलावा हरिद्वार कुंभ और सल्ट विधानसभा सीट के उप चुनाव को लेकर भी उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की। हालांकि, मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार के कुछ फैसलों को पलटने और कुछ विवादास्पद बयानों को लेकर खासी चर्चा में रहे तीरथ सिंह रावत के दिल्ली दौरे को इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उधर, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष और अन्य नेताओं को हरिद्वार कुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रण देने आए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री के शुक्रवार को दिल्ली पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन पहुंचने पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशन में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।

उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री के लगाव की बदौलत ही राज्य में चारधाम आल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, केदारनाथ-बदरीनाथ धाम पुनर्निर्माण समेत तमाम परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें एक सप्ताह का ही समय हुआ है। इस दौरान उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेेले में देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं को स्नान के लिए आमंत्रित किया गया है।

मेले में केंद्र सरकार की कोविड से संबंधित गाइडलाइन का अनुपालन किया जाएगा, लेकिन अनावश्यक रोक-टोक नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रभाव से घर लौटे प्रवासी उत्तराखंडियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। स्वरोजगार शुरू करने लिए ब्याजरहित ऋण दिया जा रहा है। इस मौके पर सांसद अल्मोड़ा अजय टम्टा, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय व पूर्व सांसद बलराज पासी भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!