Breaking News :
>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उधार गुटका देने से किया इन्कार तो युवक ने 5 लोगों पर चढ़ा दी कार – दुकानदार की दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश

आकाश ज्ञान वाटिका, ३१ दिसम्बर २०२०, गुरूवार। ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में दुकान पर उधार गुटका लेने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने गाड़ी चढ़ाकर दुकानदार समेत 4 – 5 लोगों को घायल कर दिया। इस वारदात में दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई गई। घटना की जानकारी से लोगों में आक्रोश फैल गया लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर जमकर हंगामा किया, देर तक लोग कोतवाली में जमा रहे।

बाजपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर-एक मोहल्ला मझरा-प्रभु निवासी गौरव रुहेला (25) पुत्र स्व.अशोक रुहेला ने हल्द्वानी बस अड्डा के पास कॉन्फेक्सनरी की दुकान खोल रखी है। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात करीब 11 बजे बिना नंबर की कार में सवार गौरव राठौर निवासी पहाड़ी कॉलोनी व पुलिस कर्मी प्रवीण कुमार तथा एक अन्य युवक दुकान पर पहुंचे उधर गुटखा देने को कहा, लेकिन व्यापारी ने दुकान बंद करने का टाइम होने की बात कहते हुए सामान उधार देने से मना कर दिया।

आरोप है कि इससे गुस्साए कार सवार युवक व पुलिस कर्मी द्वारा दुकानदार से अभद्रता शुरू कर दी। जिसके बाद करीब ही अपनी मिठाई की दुकान पर बैठे विशाल, शिवम पुत्रगण महेश रुहेला मोहल्ला मझरा प्रभु व अजय यादव पुत्र गिरवर यादव आदि भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपित गौरव राठौर ने अचानक कार को तेज गति से दौड़ा दिया जिसकी चपेट में आकर दुकानदार गौरव रुहेला के साथ ही वहां मौजूद विशाल, शिवम व अजय यादव घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इनमें से दुकानदार गौरव रुहेला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इससे आक्रोशित काफी संख्या में लोग कोतवाली जा पहुंचे और युवक का शव कोतवाली में रखकर जोरदार हंगामा काटना शुरू कर दिया। यह लोग पुलिसकर्मी में आरोपित युवकों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मध्य रात्रि डेढ़ बजे समाचार लिखे जाने तक भारी संख्या में लोग कोतवाली में जमा थे, जो शव के साथ धरना-प्रदर्शन कर रहे थे।

घटना की जानकारी के बाद एएसपी राजेश भट्ट व सीओ दीपशिखा अग्रवाल, प्रशिक्षु आईपीएस सर्वेश पंवार, एसएसआई जसविंदर सिंह आदि कोतवाली पहुंच गए हैं, जो लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं तथा आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं एकाएक जवान मौत से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!