Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सचिवालय में भारतीय मानक ब्यूरो की राज्य स्तरीय समिति की द्वितीय बैठक हुई सम्पन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, ३१ दिसम्बर २०२०, गुरूवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में भारतीय मानक ब्यूरो की राज्य स्तरीय समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में मुख्य सचिव ने उपभोक्ता संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रमों को लगातार आयोजित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक को प्रत्येक वर्ष दिसम्बर माह के अन्तिम सप्ताह में आयोजित किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड अर्थक्वेक प्रोन जोन 4 एवं 5 में शामिल है। भवनों के निर्माण में मानकीकरण हेतु लोक निर्माण विभाग, आवास विभाग एवं भारतीय मानक ब्यूरो के प्रतिनिधि की समिति बनायी जाए। यह समिति 3 माह में अपनी संस्तुतियाँ देंगी। उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों में क्षमता निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु भी प्रत्येक वर्ष अप्रैल व मई माह में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने पेयजल विभाग को निर्देश दिए कि पेयजल की गुणवत्ता के लिए मानक का कार्यान्वयन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिन स्थानों पर पानी की सप्लाई व्यवस्था पुरानी होने के कारण ऐसी समस्यायें आ रही हैं, उन स्थानों पर सप्लाई व्यवस्था में सुधार होने तक जल प्यूरीफिकेशन की व्यवस्था की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के ग्रोथ सेंटर बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रोथ सेंटर एवं स्टार्ट-अप के उत्पादों को सर्टिफिकेशन की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि यदि ग्रोथ सेंटर आदि के उत्पादों को सर्टिफिकेशन मिल जाता है तो इससे उनकी मार्केटिंग के अवसर बढ़ेंगे। उनमें आत्मविश्वास भी जागृत होगा।

इस अवसर पर सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री एस.ए. मुरूगेशन एवं भारतीय मानक ब्यूरो से श्री सुधीर बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!