Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
ताज़ा खबरेंदेश

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 97 हजार कोरोना केस, 81533 मरीज हुए ठीक

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 सितम्बर 2020, शनिवार। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिनों से लगातार 95 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में सामने आ रहे मामलों के चलते संक्रमितों का आंकड़ा 46 लाख को पार कर गया है। इस दौरान 81,533 मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि, कुल मामलों में से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब चार गुना अधिक है। अब तक 77 फीसद से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर गिरकर 1.66 फीसद रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस के 97,570 नए मामले सामने आए हैं इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 46 लाख 59 हजार 985 हो गया है। इसमें से 36 लाख 24 हजार 197 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 9 लाख 58 हजार 316 एक्टिव मामले हैं। 1,201 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 77,472 हो गई है। वहीं, 1,201 नई मौतों में से सबसे अधिक महाराष्ट्र में 442, कर्नाटक में 130, आंध्र प्रदेश में 77 और गुजरात में 16 मौतें शामिल हैं।

9 राज्यों में 74 फीसद सक्रिय मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित नौ राज्यों में 74 फीसद सक्रिय मामले हैं। इनमें से 48.8 फीसद सक्रिय मामले सिर्फ तीन राज्यों-महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में ही हैं। बाकी के छह राज्य उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, असम और छत्तीसगढ़ हैं।

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 24,886 नए केस

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 24,886 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 10 लाख 15 हजार 681 हो गई है। हालांकि, इस दौरान 14 हजार से अधिक मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली और ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 7 लाख 15 हजार को पार कर गया है। राज्य में अब तक 28,724 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश में 11 हजार लोग हुए ठीक

आंध्र प्रदेश में 10 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। राज्य में 11 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 47 हजार से अधिक हो गया है। इनमें से 4 लाख 46 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं। 4,779 लोगों की अब तक जान गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!