Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
ताज़ा खबरें

रिया के बाद NCB के निशाने पर बॉलीवुड की 15 हस्तियां

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 सितम्बर 2020, शनिवार। ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती एवं उसके भाई शौविक  को विशेष अदालत से भी जमानत नहीं मिली। रिया के वकील सतीश मानेशिंदे अब बांबे हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया की जमानत का कड़ा विरोध किया था। उधर, रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने लगभग 15 बॉलीवुड हस्तियों  का नाम लिया है, जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी लोग अब एनसीबी के निशाने पर हैं। इन लोगों में कुछ ड्रग के खरीदार और अन्य उपभोक्ता हैं। यह भी पता चला है कि कुछ लोगों का ऐसा वर्ग है, जो ड्रग्स खरीदकर बॉलीवुड हस्तियों को उसकी आपूर्ति करता है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े ड्रग मामले में मंगलवार रात रिया की गिरफ्तारी हुई थी। उसे गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया था। वहां उसकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को विशेष एनडीपीएस कोर्ट के जज जीबी गुरव के सामने भी एनसीबी ने रिया की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि उसने सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग सेवन की बात को अच्छी तरह जानते हुए भी उसके लिए ड्रग खरीदने के अपराध में खुद को शामिल किया।

एनसीबी के अनुसार रिया अपने भाई शौविक एवं सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा तथा उसके पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत के साथ ड्रग सिंडीकेट का हिस्सा थी। एनसीबी ने रिया को गिरफ्तार करने के साथ ही उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 (ए) लगाई है। नशीले पदार्थ खरीदने एवं उसके लिए पैसा चुकाने पर यह धारा लगाई जाती है। इस धारा में आरोप सिद्ध होने पर अधिकतम 20 साल तक की सजा का प्रविधान है।

रिया की मुसीबत उसके भाई शौविक द्वारा एनसीबी को दिए बयान से भी बढ़ गई है। शौविक ने माना है कि सुशांत के लिए ड्रग खरीदने का पैसा कई बार रिया ने चुकाया है। रिया ने भी अपने बयान में ड्रग के लिए पैसा चुकाने की बात मानी है। एनसीबी को दिए बयान में उसने माना है कि वह पैसा देती थी और सैमुअल मिरांडा तथा दीपेश सावंत सुशांत के लिए ड्रग लाते थे।

दूसरी ओर रिया के वकील सतीश मानेशिंदे के अनुसार वास्तविकता यह है कि ड्रग की खुदरा खरीद-फरोख्त करनेवाले किसी व्यक्ति से रिया का संबंध स्थापित नहीं हो सका है। इस मामले में रिया का संबंध सिर्फ उसके भाई शौविक, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा एवं सुशांत के स्टाफर रहे दीपेश से ही सिद्ध किए जा सकते हैं। मानेशिंदे ने रिया द्वारा एनसीबी के सामने दिए गए बयान पर भी सवाल उठाया था। उनके अनुसार रिया से ये बयान दबाव में लिए गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!