Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

पढ़े क्यों… बरेलवी उलमा ने भारत सरकार से पाकिस्तान के डॉ. ताहिर का वीजा रद करने को कहा

बरेली: दुनियाभर में विश्व शांति की हिमायत करने वाले पाकिस्तान के चर्चित मौलाना डॉ. ताहिर उल कादरी के भारत दौरे का विरोध तेज हो गया है। बरेलवी मसलक के उलमा ने भारत सरकार से डॉ. ताहिर का वीजा रद करने की मांग की है। इसके लिए विदेश मंत्रालय और राष्ट्रपति को पत्र भेजा गया है।

डॉ. ताहिर आठ फरवरी को भारत आ रहे हैं। वह 20 फरवरी तक रुकेंगे। इस बीच देश के पांच बड़े शहर लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और कानपुर में कांफ्रेंस में भाग लेंगे। पहला कार्यक्रम आठ फरवरी को लखनऊ में प्रस्तावित है। डॉ. कादरी की मिनहाजुल कुरान इंटरनेशनल संस्था के महासचिव गुजरात निवासी शोएब मलिक ने दैनिक जागरण से फोन पर बातचीत की। बताया कि पांचों शहरों में कार्यक्रम आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि बरेली से मौलाना तौकीर रजा खां और देवबंद से बुलावा आया था, मगर बरेली आने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

डॉ. ताहिर पर कुफ्र का फतवा

डॉ. ताहिर कादरी के खिलाफ ताजुश्शरिया समेत दुनिया के 50 बड़े मुफ्ती-ए-कराम ने कुफ्र का फतवा जारी किया था। इसमें डरबन के मुफ्ती आफताब कासिम, घोसी के शमशाद हुसैन आदि शामिल हैं। दरगाह आला हजरत के प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां पत्र जारी कर साफ कर चुके हैं कि उन्हें कोई बुलावा नहीं दिया है न ही हमारा उनसे कोई वास्ता है।

1984 में आए थे बरेली

डॉ. ताहिर की संस्था मिनहाजुल कुरान के भारत में महासचिव शोएब मलिक बताते हैं कि वह 1984 में बरेली आए थे। इसके बाद भारत में 2016 में भी आए। दुनिया भर में वह शांति की हिमायत करते हैं।

सुन्नी जगत में बुलावे पर हलचल

डॉ. ताहिर के बरेली बुलावे की खबर से सुन्नी जगत के उलमा में हलचल पैदा हो गई है। देश भर के उलमा दरगाह आला हजरत और जमात रजा-ए-मुस्तफा के मुख्यालय से संपर्क साधकर स्थिति जानने में लगे हैं।

पूरे देश में होगा विरोध

जमात रजा-ए-मुस्तफा के उपाध्यक्ष सलमान हसन खां का कहना है कि डॉ. ताहिर का पूरे देश में विरोध किया जाएगा। हमने भारत सरकार से मांग की है कि ऐसे शख्स को क्यों आने की अनुमति दी जा रही है, जो अमन के लिए खतरा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!