Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
मनोरंजन

Box Office पर उरी…की बमबारी, 5वें दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर फिल्म उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का जो जबरदस्त धावा बोला है वो पांचवे दिन भी जारी रहा और इस कारण फिल्म 50 करोड़ रूपये की कमाई का आंकड़ा पार कर गई है।

लागत को एक झटके में पार कर अब बड़े मुनाफे की ओर बढ़ चली आदित्य धर की उरी- सर्जिकल स्ट्राइक ने अपनी रिलीज़ के पांचवे दिन यानि इस मंगलवार को करीब 9 करोड़ 57 लाख रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब 55 करोड़ 87 लाख रूपये हो गई है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद विक्की कौशल की ये फिल्म इस हफ़्ते 70 करोड़ के आंकड़े को पार कर जायेगी इसकी पूरी उम्मीद है। वीकेंड तक 100 करोड़ रूपये मिल जाते हैं तो ये साल की पहली और अपने बजट में सबसे तेज़ 100 करोड़ रूपये कमाने वाली हाल के वर्षों में रिलीज़ पहली फिल्म होगी।

फिल्म ने आठ करोड़ 20 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। फिल्म पिछले साल की 100 करोड़ी फिल्मों स्त्री, राज़ी और बधाई हो से भी तेज़ी से कमाई कर रही है l फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में हैं। साथ ही परेश रावल, कीर्ति कुल्हरी और मोहित रैना का भी अहम् रोल है l एक सच्ची कहानी और देश प्रेम का जज़्बा दर्शकों को आकर्षित कर गया है। विक्की कौशल को इसी फिल्म से उनके करियर का सोलो के रूप में अब तक सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन लगा। वो नए जनरेशन के स्टार हैं, जिन्होंने रणबीर कपूर की संजू में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लिया था।

उरी -सर्जिकल स्ट्राइक, कहानी है तब की जब 18 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के मिलिट्री बेस पर अचानक हमला कर दिया था जिसमें 19 जवान शहीद हो गए। ग्यारह दिनों के भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया। सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कैसे आतंकियों के बेस को तबाह किया था, उरी में यही दिखाया गया l दस से 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग सर्बिया में हुई है । इस फिल्म में परेश रावल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के रोल में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!