Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राशन कार्ड ऑनलाइन, वैलिडेशन एवं ऑथेंटिकेशन हेतु शिविर का किया गया आयोजन, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी

  • शिविर के आयोजन पर क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का आभार व्यक्त किया। 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अगस्त 2020, नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल से प्राप्त आदेशों के क्रम में पंचायतीराज तथा पूर्ति विभाग द्वारा सोमवार को न्याय पंचायत नाई में राशन कार्ड ऑनलाइन, वैलिडेशन एवं ऑथेंटिकेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया, जोकि देर सांय तक चला। शिविर में न्याय पंचायत नाई की 12 ग्राम सभाओं के राशनकार्ड धारकों द्वारा आवेदन किये गये जिसमें से अधिकांश राशनकार्ड धारकों की समस्या का मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में राशन कार्ड वेलीडेशन हेतु ग्राम पंचायत वलना के 60 आवेदन, ग्राम सभा नाई के 3, ग्राम चकदलाड़ के 6, भुमका ग्राम पंचायत के 34 तथा ग्राम चैसली, महतोली, पन्तोली, थली एवं हरिनगर पतलिया के 39 एवं कटना ग्राम पंचायत से 2 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 144 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने जनप्रतिनिधियों एवं जनता को बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के प्राथमिक परिवार एवं अन्त्योदय अन्न योजना के राशन कार्डो में कैपिंग लगने के कारण वेटिंग में रखा गया है। कैपिंग खुलते ही ये कार्ड ऑनलाईन दिखाई देने लगेंगे और इन्हें लाभ मिलना प्रारंभ हो जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
शिविर में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जगत सिंह चैहान, कृष्ण कुमार, शेखर जोशी, बृज मोहन बिष्ट, सहित विभिन्न पंचायतों के ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे।
शिविर के आयोजन पर क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी श्री सविन बंसल का आभार व्यक्त किया।
शिविर में पूर्ति निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ललित कुमार, शेखर जोशी सहित ग्राम प्रधान सुनकोट, कचलाकोट, कैड़ागाँव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थिति थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!