Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की संवेदनशीलता : जीर्णशीर्ण अम्बेडकर छात्रावास के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक मरम्मत हेतु धनराशि स्वीकृत

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अगस्त 2020, नैनीताल (सूचना)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति अम्बेडकर छात्रावास पाइंस नैनीताल में निर्धन व दुर्गम क्षेत्रों में अनुसूचित जाति परिवारों के छात्रों के लिए उच्च शैक्षिक संस्थानों में गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के लिए अवसर प्रदान करता है। इस संस्थान में दूरस्थ क्षेत्र बेतालघाट, ओखलकांड के छात्रों के अध्ययन हेतु नि:शुल्क आवासीय तथा भोजन की सुविधा दी जाती है, इसमें कुल 48 छात्रों के रहने की व्यवस्था है, जो मुख्यतयाः डीएसबी कैम्पस में अध्ययरत हैं। इस छात्रावास का भवन काफी पुराना होने के कारण जीर्णशीर्ण अवस्था मे था, छत भी सही अवस्था मे नहीं थी, जिसमें बारिश के समय पानी भी टपकता रहता है। इसमे कई छात्रों द्वारा बरसात के पानी को रोकने के लिए पाॅलीथीन लगाकर बचाव किया जा रहा था।
छात्रों द्वारा आवश्यक मरम्मत एवं इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल से अनुरोध किया गया था। इस समस्या को संवेदनशीलता पूर्वक संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा मौजूद वित्तीय वर्ष 2020-21 में छात्रावास के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक मरम्मत हेतु 24 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2014 से छात्रावास की मरम्मत का प्रस्ताव जिला योजना मे रखा जा रहा था, जिसे स्वीकृति नहीं मिल पाई। श्री सविन बंसल ने छात्रों के अध्ययन में व्यवधान नहीं हो और वह सुगमता पूर्वक अपनी पढ़ाई कर सकें इसको ध्यान मे रखते हुये तत्काल 24 लाख रूपये की धनराशि छात्रावास की मरम्मत के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्गत की है। इस धनराशि से अनुसूचित जाति छात्रवासों, अम्बेडकर छात्रावास पाइंस नैनीताल की जीर्णशीर्ण छत, दीवार एवं शौचालय पिट आदि की मरम्मत के कार्य कराये जायेंगे। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि वह आवंटित धनराशि से तत्काल छात्रावास के मरम्मत का कार्य कराना सुनिश्चित करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!