Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

न्याय पंचायत सरना के स्थान गुनियालेख में राशन कार्ड ऑनलाइन, वैलिडेशन एवं सत्यापन के लिए शिविर का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 15 सितम्बर 2020, भीमताल/नैनीताल (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल द्वारा जारी आदेशों के क्रम में विकास खण्ड धारी की न्याय पंचायत सरना के स्थान गुनियालेख में राशन कार्ड ऑनलाइन, वैलिडेशन एवं सत्यापन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें न्याय पंचायत सरना की 17 ग्राम पंचायतों के कुल 125 राशन कार्ड धारकों द्वारा राशन कार्ड ऑनलाइन एवं वैलिडेशन किये जाने के संबंध मे दस्तावेज जमा किये गये। इनमें से अधिकांश राशन कार्ड ऑनलाइन पाये गये। राशन कार्ड में यूनिट वृद्धि तथा कई राशनकार्डों में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने, पुत्री का विवाह हो जाने आदि के कारण राशनकार्ड से यूनिट निरस्त करने के सम्बंघ में आवेदन प्राप्त हुए है। अधिकांश आवेदन पत्रों का निराकरण मौके पर किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक परिवार और अंत्योदय राशनकार्ड में कैपिंग लगने के कारण इन कार्ड को वेटिंग में रखा गया है। अन्त्योदय अन्न योजना में कई कार्ड पूर्व से कैपिंग लगने के कारण ए.आर.ओ. की आई.डी. से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। कैपिंग खुलने के बाद ही इन्हें योजना का लाभ मिलना प्रारम्भ होगा। सभी दस्तावेजों को एक रजिस्टर मे सूचीबद्व कर दस्तावेजों को ऑनलाइन एवं वैली डिशेन हेतु श्री रजनीश जोशी, वेन्डर हल्द्वानी को उपलब्ध कराए जा रहे है।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख धारी श्रीमती आशा रानी, अध्यक्ष दुग्ध समिति श्री मुकेश बोरा, जिला पंचायत सदस्य श्री सागर पांडे, पूर्ति निरीक्षक धारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी श्री मुकुल पांडे, श्री विनोद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान गुनिगाॅव सरोज आर्य, मुन्नी देवी, सुनील कुमार, पुष्पा देवी, इंद्रा देवी, राजेंद्र प्रसाद, उमेश शर्मा, बी.डी.सी. मेम्बर पुटगाँव, सरना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शिविर आयोजन हेतु जनता द्वारा मा० ब्लाॅक प्रमुख, जिलाधिकारी एवं शिविर में आये अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/ration-card-online-validation/

https://akashgyanvatika.com/online-ration-card-camps-are-being-organised-in-vikas-khands-of-nainital-district-by-the-order-of-dm-savin-bansal/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!