Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

जिला सूचना कार्यालय में “राष्ट्रीय प्रेस दिवस” पर ‘रिपोर्टिंग-व्याख्या (इंटरप्रिटेशन)’ विषय पर चर्चा हेतु गोष्ठी का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका(देहरादून) । 16 नवम्बर 2019, ‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2019’’ के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में जिला सूचना अधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में एक यात्रा विषय पर गोष्ठी/चर्चा का आयोजन किया गया। गोष्ठी में चर्चा का विषय था, ‘रिपोर्टिंग-व्याख्या (इंटरप्रिटेशन)’।


इस अवसर जिला सूचना अधिकारी ने प्रेस दिवस की बधाई देते हुए सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार का जीवन सदैव संघर्ष भरा होता है, जिसमें बहुत से निर्णय लेने के साथ ही जीवन में राष्ट्र एवं समाज के हित कई त्याग करते हुए मिशन के रूप में अपनी लेखनी से समाज का मार्गदर्शन करने के साथ ही आम जनमानस में पत्रकारिता विश्वास का भाव भरना होता है।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार डाॅ वी.डी शर्मा ने अपनी बात की शुरूआत कविता के माध्यम से की ‘‘ गैर परों से उड़ सकते हो, हद से हद दीवारों तक। अम्बर पर तो वही उड़ेगा, जिसके अपने पर होगें। रोक सकी कब बाधाएं मंजिल के साहसिक पथिक को, पांव स्वयं ही चल पड़ते हैं, मन का केवल वैग चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता घट रही है। समय बदला तथा आधुकीकरण होने के साथ ही टी.टी पत्रकारिता अर्थात टेबल, टेलीफोन पत्रकारिता चलन में आई है, जो खबरे एवं लेख पहले विश्वसनीय होते थे उनकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगा है, जो कि चिन्तन का विषय है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार संजय पाठक ने अपने विचार रखते हुए पत्रकारिता में अपनी रिर्पोटिंग में सभी पहलुओं को ध्यान में रखने एवं पत्रकारिता को मिशन के रूप में लेते हुए तटस्थ होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। वरिष्ठ पत्रकार नरेश रोहिला ने पत्रकारिता में सभी पहलुओं की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए एक पक्षीय पत्रकारिता से बचने तथा पत्रकारिता में भी सुधार एवं अफवाहों से सतर्क होते हुए विश्वसनीय पत्रकारिता पर बल दिया।  गोष्ठी में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार राजकमल गोयल ने पत्रकारिता ने कहा कि आधुनिक समय में पत्रकारिता के लिए तकनीकी फायदे एवं नुकसान दोनों है कुछ विषय देश एवं समाज की सुरक्षा से जुड़े होते हैं, जिस पर मीडिया को अनावश्यक हस्तक्षेप नही करना चाहिए तथा ऐसे विषयों पर संभलकर लिखते हुए पत्रकारिता की विश्वसनीयता को बनाये रखने का प्रयास होना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार तिलकराज, घनश्याम चन्द्र जोशी, अरूण कुमार मोगा, दीपक धीमान , मनीष जैन ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कार्यालय के कार्मिक भी उपस्थित थे।

आकाश ज्ञान वाटिका टीम की ओर से राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनायें एवं बहुत बहुत बधाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!