Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
ताज़ा खबरेंदेशपर्यावरण

दिल्ली में ऑड-ईवन के मुद्दे पर सस्पेंस बरक़रार – दिल्ली के मुख्यमंत्री सोमवार को लेंगे निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका। 16 नवंबर 2019, शनिवार। भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय गोयल ने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली में ऑड-ईवन पर दिल्ली सरकार नाटक कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि ऑड-ईवन से प्रदूषण कम नहीं हुआ है। विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री में अगर हिम्मत है तो दोबारा ऑड-ईवन लागू करके दिखाएं।
ऑड-ईवन योजना के तहत उन वाहनों को ऑड तिथियों पर सड़क पर उतरने की अनुमति होती है, जिनकी पंजीकरण संख्या का अंतिम अंक ऑड होता है, और उसी तरह उन वाहनों को ईवन तिथियों पर सड़क पर उतरने की अनुमति होती है, जिनकी पंजीकरण संख्या का अंतिम अंक ईवन होता है। इस योजना का मकसद सड़क पर वाहनों की संख्या घटाकर वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना था. योजना का उल्लंघन करने वालों पर 4,000 रुपये जुर्माना था।
दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 4 नवंबर से शुरू की गई ऑड-ईवन योजना का शुक्रवार को आखिरी दिन था। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बारे में सोमवार को निर्णय लेंगे कि योजना की मियाद बढ़ानी है या नहीं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा था कि येदि दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब बनी रही तो वह योजना की मियाद बढ़ा सकते हैं। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर सोमवार को विचार करेंगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अनुमान के मुताबिक आगामी दिनों में वायु गुणवत्ता बढ़ने की उम्मीद है।

“हम अनावश्यक ऑड-ईवन योजना थोपना नहीं चाहते. हम वायु गुणवत्ता को देखेंगे। यदि इसमें सुधार होता है जो हम योजना का विस्तार नहीं करेंगे अन्यथा हम इसके विस्तार पर सोमवार को निर्णय लेंगे।”…….. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!