Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देश

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा, एक सप्ताह के भीतर ही कोरोना के मामले 150 से बढ़कर 300 के पार

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह के भीतर ही कोरोना के मामले 150 से बढ़कर 300 के पार चले गए हैं। इस लिहाज से दिल्ली में कोरोना वायरस से मामलों की रफ्तार एक सप्ताह के भीतर ही दोगुना हो गई है। इस बीच दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना से संक्रमित 325 नए मरीज मिले, वहीं राहत की बात यह है कि कोई मौत नहीं हुई।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) अगले सप्ताह 20 अप्रैल को अहम बैठक करेगा। इस बैठक में दिल्ली मेे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उपायों और मास्क न लगाने पर जुर्माने पर चर्चा होगी।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 20 अप्रैल को होने वाली दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कोरोना का विस्तार रोकने के लिए अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। उपराज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मौजूदा कोविड की स्थिति पर चर्चा होगी। बैठक में जरूरत के अनुरूप ही उपयुक्त कदम उठाने का निर्णय लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि संभवतया इस बैठक में मास्क अनिवार्य रूप से लगाने का भी फैसला लिया। खासकर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मास्क अनिवार्य करने का भी फैसला डीडीएमए की बैठक में लिया जा सकता है। 

लिए जा सकते हैं ये फैसले

  • बाजार/मार्केट में मास्क हो सकता है अनिवार्य
  • माल, सिनेमा हाल में भी बढ़ सकती है सख्ती
  • मेट्रो में भी सफर के दौैरान मास्क को किया जा सकता है अनिवार्य
  • दफ्तरों में भी मास्क लगाने को कहा जा सकता है

लगातार तीसरे दिन बढ़े कोरोना के मामले

राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई। हालांकि, राहत की बात यह है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई। वहीं, संक्रमण दर 2.49 प्रतिशत से घटकर 2.39 प्रतिशत पर आ गई। बृहस्पतिवार को कोरोना के 325 नए मामले सामने आए, जबकि इससे पहले बुधवार को 299 संक्रमित मिले। बुधवार को 12,022 सैंपल की जांच हुई थी, जबकि पिछले 24 घंटे में 13,576 सैंपल की जांच हुई।

गौरतलब है कि कोरोना की पिछली लहरों की तरह ही एक बार फिर स्कूल-कालेजों में बच्चों के संक्रमित होने के भी मामले सामने आने लगे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि चौथी लहर आई भी तो यह ज्यादा घातक नहीं होगी, क्योंकि बहुत बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इस कारण कोरोना घातक नहीं होगा।

दिल्ली में एक दिन में 4,363 ने ली सतर्कता डोज

दिल्ली में 18 साल से ऊपर के लोगों को सतर्कता डोज देने की शुरुआत के बाद बृहस्पतिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 4,363 लोगों ने निजी अस्पतालों में सतर्कता डोज लगवाई। इसके साथ ही अब लोगों में सतर्कता डोज लेने का रुझान बढ़ रहा है। कोरोना के मामले बढ़ने से लोगों के सतर्कता डोज लेने में और तेजी आ सकती है। इससे पहले एक दिन में 2733 लोग सतर्कता डोज लगवा चुके हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.