Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तर-प्रदेश

यूपी में कई आईएएस और पीसीएस के तबादले

उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल की दूसरी पारी के दौरान योगी आदित्यनाथ ने शुरुआत से ही गति पकड़ ली है। सभी मंत्रियों तथा सीनियर अफसरों को कार्य सौंपने के बाद सरकार ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह आइपीएस तथा आइएएस अफसरों का तबादला किया है। एक दर्जन से अधिक आइएएस तथा 14 आइपीएस के तबादले में कई जिलों के डीएम तथा एसपी बदले गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी पारी की सत्ता संभालने के बाद गुरुवार आधीरात के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। जबकि कई जिलों में डीएम को दूसरे जिले की भी कमान दी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है।

नगर नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल के पद पर भेजा गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के डीएम जितेन्द्र सिंह को देवरिया का जिलाधिकारी बनाया गया है जबकि नेहा जैन कानपुर देहात की नई जिलाधिकारी होंगी। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। संजीव रंजन सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी का पद संभालेंगे।

प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। अनुराग यादव को सचिव नगर विकास से हटाकर सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है। सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है। चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे। खास बात है कि सरकार ने तबादले आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए हैं। जिलों व स्थानांतरित अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है।

सचिव मुख्यमंत्री आलोक को अर्थव्यवस्था 10 खरब डॉलर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी :मुख्यमंत्री के सचिव आलोक कुमार (तृतीय) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आलोक कुमार को सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का पूर्ण चार्ज देने के साथ-साथ नोडल ऑफिसर 10 खरब डालर अर्थव्यवस्था बनाया गया है। योगी सरकार ने अगले 5 वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था इस चुनौती पूर्ण लक्ष्य तक ले जाने का संकल्प जताया है।

14 आइपीएप अफसरों के तबादले

विनीत जायसवाल अमरोहा के नए एसपी।

हेमंत कुटियाल मुरादाबाद के नए एसएसपी।

राजेश कुमार सक्सेना बलरामपुर के नए एसपी।

अशोक कुमार रामपुर के नए एसपी।

कौस्तुभ महराजगंज के नए एसपी।

सोनम कुमार संतकबीर नगर के नए एसपी।

विकास कुमार वैद्य हाथरस के नए एसपी।

अतुल शर्मा द्वितीय चित्रकूट के नए एसपी।

धवल जायसवाल कुशीनगर के नए एसपी।

अंकित मित्तल बरेली पीएसी कमांनडेंट।

प्रदीप गुप्ता कानपुर पीएसी कमांनडेंट।

इनके अलावा पूनम, बबलू कुमार तथा सचीन्द्र पटेल को प्रतीक्षारत किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!