Breaking News :
>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
मनोरंजन

रणवीर-दीपिका ने शादी की पहली सालगिरह पर तिरूपति बालाजी का लिया आशीर्वाद

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की पहला सालगिरह मना रहे हैं।आम तौर वेडिंग एनिवर्सरीज़ का मतलब होता है, किसी शानदार लोकेशन पर जश्न मनाने निकल जाना, मगर दीपिका और रणवीर ने इसकी आध्यात्मिक शुरुआत की है। दोनों कलाकार गुरुवार सुबह तिरूपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना करके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

दीपिका ने मंदिर दर्शन की पहली तस्वीर ख़ुद अपने एकाउंट से शेयर की है और इसके साथ लिखा है- हम अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं और भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद के लिए पहुंचे हैं। आपके प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।

इस मौक़े के लिए दीपिका और रणवीर पूरी तरह पारम्परिक परिधानों में सजे दिखे, जैसे शादी का दिन हो। रणवीर ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी तो दीपिका गुलाबी रंग की ज़रीदार साड़ी में सजी दिखीं। मांग में सिंदूर, बड़े-बड़े झुमके और भारी ज्वैलरी।

दीपिका और रणवीर ने पिछले साल इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी सिंधी और दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज़ों से  हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!