Breaking News :
>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स
खेल-जगत

बांग्लादेश ने पहले दिन तीन विकेट खोकर 70 रन बनाये

भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। बांग्लादेश की टीम ने भारत के खिलाफ इंदौर टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम ने 32 ओवर में 3 विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। 

बांग्लादेश की पहली पारी, गिरे 3 विकेट 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की ओर से इमरुल काइस और शादमान इस्लाम ओपनिंग करने के लिए उतरे। हालांकि, इमरुल कायस 6 रन बनाकर छठे ओवर की आखिरी गेंद पर रहाणे के हाथों कैच आउट हो गए। ये विकेट भारत को उमेश यादव ने दिलाया। अगले ही ओवर की आखिरी गेंद पर इशांत शर्मा ने दूसरे सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को 6 रन पर साहा के हाथों कैच आउट कराया।

बांग्लादेश की टीम को तीसरा झटका मोहम्मद मिथुन के रूप में लगा जो 13 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर LBW आउट हुए। पहले दिन लंच से पहले भारत को कुल तीन विकेट मिले। ये आंकड़ा चार भी हो सकता था, लेकिन कप्तान कोहली ने एक कैच छोड़ दिया।

आइसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में बांग्लादेश की टीम का ये पहला मुकाबला है। वहीं, मेजबान भारतीय टीम ने अपने पिछले पांच मुकाबले टेस्ट चैंपियनशिप के जीत लिए हैं। ऐसे में भारतीय टीम टेस्ट में जीत की लय बरकरार रखने उतरी है।

India vs Bangladesh head to head Test Record

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 19 सालों में कुल 9 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 9 टेस्ट मैचों में से 7 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि दो मैच बेनतीजा रहे हैं। बांग्लादेश की टीम अपनी पहली जीत अभी भी खोजने में जुटी हुई है।

इंदौर में भारतीय टीम का रिकॉर्ड

इंदौर के इस मैदान पर भारतीय टीम ने सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। साल 2016 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था, जिसमें 321 रन से जीत मिली थी। इसके अलावा पांच वनडे मैचों में टीम इंडिया इस मैदान पर अजेय रही है। वहीं, एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में भी टीम इंडिया को जीत नसीब हुई है। ऐसे में यहां भारत का रिकॉर्ड सौ फीसदी है।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और उमेश यादव।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

इमरुल कायस, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक(कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, लिटन दास(विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन, मेहदी हसन, तइजुल इस्लाम, अबु जायेद और इबादत हुसैन।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!