Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रामनगर : लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 16 अक्टूबर 2022, नैनीताल/रामनगर (सूचना)। आशीष मॉडर्न हायर सीनियर स्कूल बेल पोखरा रामनगर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली एवं राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के संयुक्त निर्देशों के क्रम मे आज रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में महिला एवं बच्चों के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शमा परवीन नैनीताल ने कहा की बच्चे अपने माता-पिता की बातें माने और पढ़ाई में अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त दे ताकि वे किसी भी क्षेत्र में कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने उपस्थिति अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें कि बच्चे गलत राह पर ना चले।

शिविर मे जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने पेंशन एवं महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अलावा महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, की भी जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी बच्चों के साथ या महिलाओं के साथ किसी प्रकार का अत्याचार छेड़खानी होती है तो महिला हेल्प टोल फ्री नंबर-1181 एव बच्चों 1098 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वही स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सिविल जज कुलदीप नारायण, सिविल जज आशियाना, सिविल जज सिद्धार्थ कुमार के अलावा डॉक्टर मेघा जोशी ने महिलाओं को समाज में अपने अधिकार के बारे में विस्तार रूप से जानाकरी दी।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर /प्रधानाचार्य श्रीमती रज्जो, एडवोकेट आशीष सत्यवली और जीवन सत्यवली समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!