Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने ली उत्तराखण्ड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 16वीं बैठक – शिवालिक एलीफेन्ट रिजर्व की अधिसूचना को निरस्त करने का लिया गया निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 24 नवम्बर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हुई उत्तराखण्ड राज्य वन्य जीव बोर्ड की 16वीं बैठक में शिवालिक एलीफेन्ट रिजर्व की अधिसूचना को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही लालढाँग चिल्लर खाल मार्ग की स्वीकृति हेतु राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड को पुनः प्रस्ताव प्रेषित किये जाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में अन्य जो महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये उनमें गोविन्द वन्य जीव विहार वन क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई द्वारा जनपद उत्तरकाशी के मोरी में नैटवाड़ से नुराणू तक 12 कि.मी. मोटर मार्ग, नैटवाड से हल्द्वाड़ी 23 कि.मी. मोटर मार्ग, हल्द्वानी से सेवा मोटर मार्ग लम्बाई लगभग 13 कि.मी., पॉव से सिरगा मोटर मार्ग 8 कि.मी. मोटर मार्ग, जनपद चमोली के केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अन्तर्गत रूद्रनाथ मन्दिर पेयजल योजना, कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत रामनगर क्षेत्र में धनगढ़ी नाले में 150 मी. पुल निर्माण, पनोद नाले में 90 मी. स्पान का पुल, गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क के अन्तर्गत नादुंग से जनकताल ट्रेक रूट से 10 कि.मी. खोले जाने, दुमकू से चोरगाड़ ट्रेक रूट 18कि.मी. खोले जाने, झाला से अवाना बुग्याल 10 कि.मी. खोले जाने, जसपुर से ब्रहमीताल ट्रेक रूट 14 कि.मी. खोले जाने का निर्णय शामिल है।

बैठक में वन मंत्री श्री हरक सिंह रावत, विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट, पलायन आयोग के उपाध्यक्ष श्री एस.एस. नेगी, उपाध्यक्ष वन पंचायत श्री वीरेन्द्र बिष्ट, प्रमुख सचिव श्री आनन्द वर्द्धन, प्रमुख वन संरक्षक सुश्री रंजना काला, पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री अशोक कुमार, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक श्री जेएस सुहाग, विशेष सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव सुश्री सोनिका सहित बोर्ड के सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!