Breaking News :
>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

मुख्यमंत्री के समक्ष मंगलवार को सचिवालय में पर्यटन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का किया गया प्रस्तुतीकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 24 नवम्बर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष मंगलवार को सचिवालय में पर्यटन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण में देहरादून मसूरी रोपवे, ऋषिकेश में प्रस्तावित पर्यटन योजनाओं के साथ ही मसूरी के जार्ज एवरेस्ट क्षेत्र में संचालित की जा रही योजनाओं का प्रस्तुतीकरण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून मसूरी रोपवे परियोजना राज्य के पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सचिव आवास एवं उपाध्यक्ष एमडीडीए को इस परियोजना में आ रही कठिनाईयों के निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह योजना शीघ्र धरातल पर उतरे इसके लिए समेकित प्रयासों पर ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश पयटकों के साथ ही धार्मिक पर्यटन के भी प्रमुख केन्द्र हैं। इन क्षेत्रों में अपनी विशिष्टता वाली पर्यटन योजनायें राज्य के आर्थिक विकास में भी बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। पर्यटन हमारी आर्थिकी का महत्वपूर्ण आधार है। पर्यटन योजनाओं को शीघ्र धरातल पर लाये जाने के प्रयासों में तेजी लाने की बात भी उन्होंने कही।

सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। रोपवे की योजना भी इसमें शामिल है। उन्होंने बताया कि जार्ज एवरेस्ट क्षेत्र में संचालित योजनाओं में उसके मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए एडीबी के माध्यम से 25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है।

इस अवसर पर सचिव वित्त श्रीमती सौजन्या, अपर सचिव पर्यटन सुश्री सौनिका, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री रणवीर सिंह के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!