Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेशदेहरादून

राज्यसभा सांसद डॉ० नरेश बंसल ने लोकसभा से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ पास होने पर जताया हर्ष

देश की सभी माताओं-बहनों-बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें एवं पीएम नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार : भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ० नरेश बंसल

यह नारी शक्ति के लिए ऐतिहासिक दिन है। यह आजादी के अमृतकाल मे नारी शक्ति को मोदी सरकार का वंदन : सांसद डॉ० नरेश बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 21 सितम्बर 2023, देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ० नरेश बंसल ने लोकसभा से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ पास होने पर हर्ष जताया है एवं देश की सभी माताओं-बहनों-बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है ।

डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” यह सनातन का पुरातन वाक्य है जिसे आज भारत की मोदी सरकार ने सार्थक किया है।
डॉ० बंसल ने कहा कि यह नारी शक्ति के लिए ऐतिहासिक दिन है। यह आजादी के अमृतकाल मे नारी शक्ति को मोदी सरकार का वंदन है कि 454 के मुकाबले 2 वोट के भारी अंतर से लोकसभा से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023’ पास हुआ है यह अद्भुत, ऐतिहासिक एवं अतुलनीय नए भारत की नयी पहल है।

राज्यसभा सांसद डॉ० बंसल ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने पर देश की सभी माताओं-बहनों-बेटियों को अनंत बधाई और शुभकामनायें दी है एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है व सभी समर्थन करने वाले सांसद को भी साधुवाद दिया है। डॉ० बंसल ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है कि जो काम आजादी के इतने साल मे नही हुआ उसे आजादी के अमृतकाल मे नवनिर्मित संसद भवन से कर मोदी सरकार ने नारी उत्थान का एक नया अध्याय लिखा है।

भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है और यह बिल संसद से पास होना नारी सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम ऐतिहासिक कदम हैं एवं यह अधिनियम हमारी माता-बहनों के अधिकारों की रक्षा, सशक्तिकरण तथा राजनीतिक जीवन में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करेगा और विकसित भारत के निर्माण में उनकी उपयोगिता का सारथी बनेगा।

डॉ० नरेश बंसल ने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं उनकी सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ तथा देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।

#Nari Shakti Vandan Act-2023

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!