Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊँ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आयोजित होने वाले ‘श्री अन्न महोत्सव’ के कार्यक्रम स्थल का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी के एम.बी. इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले ‘श्री अन्न महोत्सव’ में गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री भी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल इयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है : कृषि मंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए लगतार कार्य रही है : कृषि मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2023, गुरुवार, हल्द्वानी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज हल्द्वानी पहुँचकर आगमी 07 और 08 अक्टूबर को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले ‘श्री अन्न महोत्सव’ के संबंध में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री ने मौका मुआयना कर कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ‘श्री अन्न महोत्सव’ में कार्यक्रम स्थल लोगों के बैठने, पानी, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थायें तय समय पर सुनियोजित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी स्थित नगर निगम सभागार में आगामी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले ‘श्री अन्न महोत्सव’ के संबंध में विभागीय अधिकारियों जिला प्रशासन एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जन प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देशित किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि आगामी 7 व 8 अक्टूबर माह में हल्द्वानी में ‘श्रीअन्न (मिलेट्स) महोत्सव’ का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के अलावा अन्य राज्यों के कृषि मंत्री भी शामिल होंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने ‘श्रीअन्न महोत्सव’ की सभी तैयारियों को सुनियोजित ढंग से कार्य करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया करते हुए कहा कि ‘श्री श्रीअन्न महोत्सव’ करने का मकसद लोगों को मोटे अनाज के उत्पादन और उसके विपणन के साथ साथ ही लोगों को श्री अन्न के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष यानी इंटरनेशनल इयर ऑफ़ मिलेट्स घोषित किया है। कृषि मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मिलेट्स के प्रोत्साहन और विपणन के लिए लगतार कार्य रही है। मंत्री ने कहा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूर्व में देहरादून मुख्यमंत्री आवास और गैरसैंण में मिलेट भोज का आयोजन कर चुकी है। मंत्री ने कहा मिलेट्स को बढ़ावा और उसके प्रचार प्रसार के लिए राज्य सरकार द्वारा पहला चार दिवसीय मिलेट्स महोत्सव देहरादून में आयोजित किया गया था। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री सहित कई राज्यों के मंत्रिगणों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बैठक के दौरान जन प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में ‘श्री अन्न महोत्सव’ में पहुँचने की अपेक्षा भी जताई।

कृषि मंत्री गणेश जोशी बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखण्ड के मोटे अनाज (मिलेट) से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखण्ड के प्रमुख समूहों की ओर से मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के द्वारा उत्पादों का प्रर्दशन, प्रदेश के प्रमुख होटलों द्वारा फूड फेस्टिवल एवं प्रदेश के प्रमुख लोक-कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकिया रहेंगी। महोत्सव में तकनीकी सत्र इन्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च द्वारा प्रस्तुतिकरण एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्रायें सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट किसानों भी सम्मानित भी किया जाएगा। ‘श्री अन्न महोत्सव’ में मिलेट से संबंधित स्टॉल लगाये जायेंगे। महोत्सव में बड़ी संख्या में कृषक शामिल होंगे।

#International Year of Millets

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!