Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘उत्तर प्रदेश में सपा तुष्टिकरण की राजनीति कर रही और भाजपा समाज को बनाने का काम करती है’ : राजनाथ सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फरवरी 2022, शनिवार, मथुरा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह ने भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में शनिवार को भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों पर हमला भी बोला।

राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि समाज बनाने के लिए होनी चाहिए। भाजपा समाज को बनाने का काम करती है। लोगों को एक करने का काम करती है। विकास के काम को लेकर कोई भेदभाव नहीं करती है। मजहब और जाति की राजनीति भाजपा को स्वीकार नहीं है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता हमारी सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवालिया निशान लगते हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश बहुत अच्छी कानून और व्यवस्था दी है। गुंडे और माफिया आजकल जेल में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मथुरा की धरती पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मस्थली है। उनके अंत्योदय के दर्शन को हम सभी मानते हैं। उन्होंने कहा कि आज बसंत पंचमी है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूँ और आपके मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

मथुरा के बलदेव विधानसभा क्षेत्र के फरह स्थित दीनदयाल धाम में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो दिशा दीनदयाल उपाध्याय ने दी है, उसी के अनुरूप भाजपा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून का शासन होगा तो विकास योगासन करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी जी के नेतृत्व की सरकार में अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की मान प्रतिष्ठा बढ़ी है। पहले दुनिया हमारी बातों को गंभीरता से नहीं लेती थी। लेकिन दावे के साथ कह सकता हूं कि आज भारत कमजोर भारत नहीं है। जब भारत का कोई बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है। दुनिया समझती है कि भारत बोल रहा है, इसका कोई मतलब होता है। आपने देखा उड़ी और पुलवामा में पाकिस्तान से कुछ आतंकवादी आकर जवानों की हत्या कर दी। हमारे कई जवान शहीद हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठकर चटपट फैसला किया। आपने देखा कि हमारे सेना के जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किया। हमने सारी दुनिया को साफ संदेश दे दिया कि भारत कमजोर नहीं है। दुनिया की कोई ताकत हमारी तरफ आंख उठाने की जुर्रत करेगी तो हम इस पार और उस पार जाकर भी मार सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को बात समझ नहीं आ रही है। राहुल गाँधी कह रहे थे कि भारत और चीन के बीच गलवान में जो विवाद हुआ। उसमें भारत के सेना के ज्यादा जवान मारे गए और चीन के तीन चार लोग मारे गए। चीन के सरकारी पत्र ने जो लिखा, उसे राहुल जी ने सही माना। आपको भजानकारी इस बात की होगी आस्ट्रेलिया के अखबार ने लिखा है। चीन के 38 से पचास जवान मारे गए थे। हमारे भारतीय सेना के जवानों के शौर्य पराक्रम पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। जवानों के बुलंद हौसले देखता हूं, तो पूरी तरह आश्वस्त होता हूं कि कोई भी दुनिया की ताकत भारत के मान-सम्मान को चोट नहीं पहुंचा सकती। जहां तक उत्तर प्रदेश का प्रश्न है। मुझे ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। गुंडे बदमाश माफिया जेल में हैं। देश या प्रदेश में विकास की पहली शर्त होती है, कानून व्यवस्था का चुस्त-दुरुस्त होना। योगी जी को बधाई देना चाहता हूं कि योगी जी ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने में कामयाबी हासिल की है। माफियाओं के बड़ी-बड़ी अट्टालिकाएं थीं, अब ध्वस्त की जा रही हैं। विकास का जहां तक सवाल है, योगी जी के नेतृत्व में और केंद्र में मोदी के नेतृत्व में विकास चौरासी योगासन कर रहा है।

जब होगा कानून का शासन, विकास करेगा योगासन। उन्होंने कहा कि चौरासी योगासन होते हैं। 83 योगासन विकास कर रहा है। एक योगासन है शीर्षासन। ये हमनें विपक्ष के लिए छोड़ा। सपा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सपा इससे बाज आए। सपा के लोगों से कहना चाहता हूं कि राजनीति सरकार बनाने नहीं देश व समाज बनाने के लिए की जाती है। आह्वान है कि जाति-पंथ की राजनीति नहीं होनी चाहिए। केवल भारत में रहने वाले लोग ही हमारे परिवार नहीं हैं, विश्व में रहने वाले लोग हमारे परिवार हैं। ये बात सपा को समझ नहीं आ रही। धर्म-मजहब और जाति की राजनीति कर रहे हैं। ये भाजपा को मंजूर नहीं है। भाजपा की सबसे बड़ी विशेषता है कि हम जो कहते हैं वह करते हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा आजाद भारत के लिए कांग्रेस ने बहुत आश्वासन दिए, 25 फीसद भी पूरा करते, तो आज नक्शा बदल गया होता। भाजपा जो कहती है वह करती है। प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री होता है, वह व्यक्ति नहीं संस्था होता है। एक बार राजीव गांधी ने लाचारी व्यक्त की थी कि ऊपर से मैं सौ पैसा भेजता हूं और नीचे पूरा नहीं पहुंचता। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया और ऐसी व्यवस्था की कि गरीबों के पास सौ का सौ रुपया पहुंचता है। किसानों के खाते में छह हजार रुपये पहुंच रहे हैं। सिस्टम में परिवर्तन लगाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। हमारी सरकार भारत के गरीबों को समर्पित है। कोरोना के दौरान मजदूर बेकार हुए। दूसरे राज्यों से पैदल भागे। रोजी रोटी का संकट पैदा हुआ। प्रधानमंत्री ने फैसला किया कि माह में दो बार राशन मुहैया कराएंगे, करा रहे हैं। उज्जवला गैस कनेक्शन दिए। बहुत सारे काम हैं, कितनों की चर्चा करूं। आज फैसला किया है कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कालेज की व्यवस्था किया है। 59 बन गए हैं या बन रहे हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जो बजट पेश हुआ है उसे 2 लाख 37 हजार करोड़ रुपये धान और गेहूं खरीद के लिए तय किया गया है। ये सरकार का कलेजा है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.