Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

आज उत्तरांखड के दौरे पर हैं राहुल गांधी, ऊधमसिंह नगर में किसानों को कर रहे हैं संबोधित

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फरवरी 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार पूरे जोरों पर है। सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों को अपने क्षेत्रों में बुलाकर जनता को अपने पक्ष में मतदान को प्रेरित कर रहीं। इस समय ऊधमसिंह नगर में भाजपा की तरफ से सांसद, भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर शनिवार को राहुल गांधी भी किच्छा में पहुंच चुके हैं। वह किसानों को संबोधित कर रहे हैं। ऊधमसिंह नगर कुमाऊं की तराई बेल्ट है। यहां सर्वाधिक किसान वोट हैं। अभी खत्म हुए किसान आंदोलन की तासीर गर्म है, जिसे कांग्रेस भुनाना चाहती है। 

किच्छा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस ने सबसे पहले किसान से भाषण की शुरुआत की कराई। किसान ने कहा कि पहले फसलों के दाम कम थे। केंद्र में बैठी सरकार ने महंगाई कई गुना बढ़ा दी है। यह सरकार कहती थी कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी कर दी जाएगी, लेकिन कहना चाहता हूं कि दो हजार की भीख से कुछ नहीं होगा। एमएसपी लागू किया जाए।

किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील राठी के अलावा उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा आदि नेताओं ने राहुल गांधी का बुके व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज किसान सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं। आंदोलन के दौरान 700 किसानों की शहादत हुई, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने शहादत पर कुछ नहीं बोला। प्रधानमंंत्री मन की बातें सुनाते हैं, लेकिन उन्हेांने किसानों के मन की बातें नहीं सुनी। 2022 में सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इसमें किसानों का अहम योगदान होगा। जब हमारी सरकार बनेगी। निश्चित रूप से हम किसानों के हितों को संरक्षित करने का काम करेंगे।

पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा मे भाग लेने के लिए किसान के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशियों ने पहुंच चुके हैं। किच्छा से प्रत्याशी तिलक राज बेहड़, सितारगंज से प्रत्याशी नवतेज पाल, गदरपुर से प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन, हल्द्वानी से प्रत्याशी सुमित हृदयेश, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी पहुच गए है। सभा मे किसान आंदोलन से जुड़े किसान संगठन के लोगो ने भी पहुचना शुरू कर दिया है। सभा मे सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम के साथ ही चुनाव आचार सहिंता का पूरा ध्यान रखते हुए सभा मे भाग लेने के लिए पास जारी किए गए है। बिना पास के किसी को सभा मे जाने की अनुमति नही दी गयी है। सभा मे भाग लेने के लिए नैनीताल लोकसभा क्षेत्र की हर विधानसभा से 50 किसानों को पास जारी किये गए है। जिसमे नैनीताल व उधमसिंह नगर जनपद से 750 किसानों के पहुचने का अनुमान है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!