Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

“भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के साथ चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिल रही है” : राजनाथ सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, गोंडा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा में बड़ी घोषणा की है। राजनाथ सिंह ने यहां के परसपुर में महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश के साथ चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत मिल रही है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को पोल विश्लेषकों और सर्वेक्षण एजेंसियों के आंकलन के अनुसार उत्तर प्रदेश के चुनाव के पहले दो चरणों में भाजपा को कमोबेश उतनी ही सीटें मिल रही हैं जितनी पिछले विधानसभा चुनाव में जीती थी। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वो करती है। देश को पीएम नरेन्द्र मोदी और प्रदेश को सीएम योगी आदित्यनाथ बखूबी चला रहे हैं। अब लोगों को लगने लगा है कि भारतीय जनता पार्टी का ही शासन सर्वश्रेष्ठ होता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान भाजपा तथा कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल का भी अंतर सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहा कि नरेन्द्र मोदी के भारत के पीएम बनने के बाद चीन और पाकिस्तान दोस्त बन गए। कांग्रेस के नेता ने शायद प्राचीन भारत के इतिहास का अध्ययन नहीं किया है, उन्हें कम से कम आधुनिक भारत के इतिहास का अध्ययन करना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू प्रधान मंत्री थे जब पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी के अवैध कब्जे वाले क्षेत्र को चीन को सौंप दिया था। जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में काराकोरम राजमार्ग बनाया गया था तब इंदिरा गांधी प्रधान मंत्री थीं। चीन पाकिस्तान इकोनामिक कारिडोर (सीपीईसी) पर निर्माण शुरू होने के समय मोदी जी नहीं, मनमोहन सिंह प्रधान मंत्री थे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद में यह कहते हुए देखकर दुख होता है कि (गलवान) संघर्ष में बड़ी संख्या में भारतीय सैनिक और केवल तीन-चार चीनी सैनिक मारे गए। रक्षा मंत्री होने के बावजूद मैंने जवाब नहीं दिया क्योंकि पीएम ने कहा कि लोगों को बोलने दो, लेकिन हम हकीकत जानते हैं। संसद में राहुल गांधी के यह बयान देने के तुरंत बाद, ऑस्ट्रेलिया के एक खोजी पत्रकार ने बताया कि गलवान झड़प में 38-50 चीनी सैनिक मारे गए थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज दूसरे देश भारत की तरफ देख रहे है। वैश्विक मंच पर देश की चर्चा होती है। इसी कारण कहता हूं कि देश के मान सम्मान स्वाभिमान के साथ राजनीति नहीं करनी चाहिए। आपने समाजवादी, बहुजन समाजवादी पार्टी व भाजपा का शासन भी देखा है। प्रदेश में 84 योगासन है। 83 योगासन पर प्रदेश में काम हो रहा है। एक विपक्ष के लिए छोड़ दिया गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की सराहना हो रही है। हम डंके की चोट पर काम करते हैं। जबकि समाजवादी पार्टी ने दंगे की चोट पर शासन किया। भय व भूख का आदान प्रदान करें समाजवादी वह होती है। कोरोना को देखते हुए महीने में दो बार मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अब भाजपा यूपी में फिर से सत्ता में आई तो सरकार हर वर्ष होली और दिवाली के अवसर पर मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर देगी। यह हमारा वादा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी सच्चे समाजवादी है। समाजवाद क्या होता है। मोदी जी से सीखें। 2017 में जब हमारी सरकार बनी थी। तब अर्थव्यवस्था का क्या हाल था। पांच साल बाद 11लाख करोड़ हो गया है। राजनाथ सिंह ने गोंडा के करनैलगंज, तरबगंज और मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!