Breaking News :
>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेश

पटियाला रोड पर पुल के पास नई अग्रवाल गौशाला गेट के आगे बाइक पर टंगे बैग में विस्फोटक सामग्री मिलने से फैली दहशत

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, जालंधर। मतदान से पहले समाना-पटियाला रोड पर भाखड़ा नहर के पुल के पास विस्फाेटक मिलने से दहशत फैल गई। यह विस्फाेटक नई अग्रवाल गौशाला गेट के आगे एक बाइक पर बैग में टंगा था। आनन-फानन में पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। एसएचओ समाना सिटी सुरिंदर भल्ला ने बताया कि जालंधर से आए बम निरोधक दस्ते की सुपरविजन में विस्फाेटक नष्ट करवा दिया है। इसके बाद रास्ते खोल दिए गए हैं। दूसरी तरफ मामले में किसी के शामिल हाेने की पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, पुलिस जांच जारी है

गाैरतलब है कि अग्रवाल गाेशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमित सिंगला और शिवसेना नेता प्रवीण शर्मा ने बताया अग्रवाल गौशाला के मुख्य गेट के आगे बने वेरका बूथ के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक अज्ञात बाइक खड़ी थी। इसके साथ एक बैग भी बंधा हुआ था। बूथ के आसपास से गुजरने वाले लोगों ने बाइक से बंधे बैग से टिकटिक की आवाज सुनाई देने पर मामले संबंधी गौशाला प्रबंधकाें को सूचना दी।

आम दिनों में जहां इस जगह आवाजाही कम रहती है, वहीं चुनाव के दिनों में रोड शो के लिए यह जगह हर पालिटिकल पार्टी के लिए पहली पसंद है। वीरवार को इसी इलाके के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान और शुक्रवार को शिअद प्रत्याशी सुरजीत सिंह रखड़ा का रोड शो निकला था।

लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल दो दिन से ही यहीं खड़ा है। शुक्रवार को लोगों को इस पर टंगे बैग से कुछ आवाज सुनाई दी तो उनका ध्यान इस तरफ गया। पुलिस को इस मामले में किसी लोकल व्यक्ति के शामिल होने का शक है। इसके चलते पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!