Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब को हिमाचल से जोड़ने वाला चक्‍की खड्ड पर बना रेलवे पुल बह बहा

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2022, शनिवार, पठानकोट। पंजाब को हिमाचल से जोड़ने वाले कंडवाल स्थित चक्‍की खड्ड पर बना रेलवे पुल बह गया है। शनिवार सुबह पुल का पिलर व दो स्पेम एकाएक गिर गए। चक्की खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के लोग बहाव देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एकदम से पुल टूट गया। पुल टूटने से कांगड़ा घाटी रेल का संपर्क भी पूरी तरह से कट गया है। हालांकि रेलवे विभाग ने बीते माह के दौरान ही पठानकोट से जोगेंद्रनगर ट्रैक पर चलने वाले रूट बरसात के चलते बंद कर दिए थे, क्योंकि रेलवे की टीम ने इस पुल काे असुरक्षित घोषित कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक इस रेलवे पुल के गिरने का मुख्य कारण ही अवैध खनन है। खनन माफिया ने पुल के आगे पीछे दोनों और अवैध खनन कर करके चक्की खड्ड के बहाव को ही सिकोड़ दिया है। जो चक्की खड्ड पहले मीटरों फैलकर बहती थी वह अब सिकुड़ चुकी है। पुल के पास तो यह स्थिति है कि यहां चक्की खड्ड का बहाव मात्र 12-15 मीटर ही रह गया है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है।

हालांकि कांगड़ा घाटी रेल का लाभ उठाने वाले लोगों को पहले उम्मीद थी कि बरसात थमने के बाद रेल सेवा शुरू हो जाएगी और वह लोग सस्ती रेल यात्रा कर पाएंगे। लेकिन अब इस पुल के गिर जाने से बरसात के बाद भी कांगड़ा घाटी रेल बहाल नहीं हो पाएगी। यहां बता दें कि दो-तीन वर्ष पूर्व यहां रेलवे पुल गिरा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!