Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

टिहरी में बादल फटने से मची तबाही

कई मकान क्षतिग्रस्‍त, मलबे में दबे आठ लोग

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2022, शनिवार, टिहरी। देहरादून के मालदेवता के साथ ही शनिवार को टिहरी जिले में भी बादल फटने की घटना हुई है। बीती रात से हो रही बारिश से टिहरी जिले में भारी नुकसान हुआ है। यहां बादल फटने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कई घरों में पानी घुस गया है। सबसे ज्यादा नुकसान धनोल्टी विधानसभा में हुआ है। बारिश से कीर्तिनगर क्षेत्र में शनिवार सुबह सात बजे ग्राम कोठार में एक आवासीय भवन मलबे में दब गया है, जिसमे 80 वर्षीय बचनी देवी दब गई। उनकी खोजबीन जारी है।

ग्राम पंचायत थाती डागर के वन पंचायत सरपंच मुकेन्द्र सिंह नेगी ने बताया की ग्राम कोठार में बुजुर्ग महिला दब गयी है। जिसका अभी तक पता नहीं लग पाया। गांव वालों मे अत्यधिक डर है और शासन प्रशासन के प्रति भी आक्रोश भी है।

टिहरी में जौनपुर ब्‍लाक के धौलागिरी (धनचुला) गांव में एक मकान के मलबे में दब गया। मलबे में घर की ही सात लोग लापता हो गए हैं। खोजबीन जारी है। गांव में पांच आवासीय भवन मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। परिवारों को जंगल-गदेरा-रिजोर्ट में शिफ्ट किया गया है। मौके पर राजस्व टीम व स्थानीय निवासियों द्वारा खोज-बचाव का कार्य किया जा रहा है।

जौनपुर ब्लाक के सेरा, सौंदाणी, भवाकाटल, ग्वाली डांडा, कुंड, कोकियाल गांव में बादल फटने व अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं कई घरों में मलबा घुस गया है। बादल फटने से खेतों में मलबा पसर गया, जिससे खेतों को भी भारी नुकसान हुआ है।

कीर्तिनगर के पल्यापाटल गांव में पांच घरों में पानी घुस गया, जिस कारण घर में रखी खाद्य सामग्री को भारी नुकसान हुआ है। इसी प्रखंड के कोठार, गवांणा, घंडियालधार में ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए और संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

भिलंगना प्रखंड के मल्याकोट में ग्रामीणों की कई हेक्‍टेयर खेती मलबे से पट गई है। हालांकि यहां पर जनहानि का नुकसान तो नहीं हुआ। नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार भी धनोल्टी की ओर रवाना हो गए हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.