Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
राजनैतिक-गतिविधियाँ

राहुल गांधी की हिदायत, मतभेद छोड़ें और हों एकजुट

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रदेश के तमाम नेताओं को साफ हिदायत, मतभेद छोड़ो। कांग्रेस को मजबूत बनाएं और मिशन 2019 के लिए कमर कस लें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में दिल्ली गए प्रतिनिधिमंडल से राहुल ने करीब एक घंटा से ज्यादा बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा और नगर निकाय चुनावों को लेकर फीडबैक भी लिया।

प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी है। इसीवजह से शनिवार को राज्य से गए कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में राहुल ने दो टूक कहा कि आपसी खींचतान खत्म कर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दें। नई दिल्ली में शनिवार दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह से मुलाकात की। तकरीबन एक घंटा से ज्यादा चली इस बैठक में राहुल गांधी ने प्रदेश में पार्टी संगठन और भाजपा सरकार के कामकाज के बारे में पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों में खामियों को जनता के बीच ले जाने को कहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी के सामने मौजूदा चुनौती से मुकाबला करने को सभी को एकजुट होना होगा। गौरतलब है कि प्रदेश में कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी हाईकमान को अखरी है। रुड़की में बीते रोज जनाक्रोश रैली और उससे पहले पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में खींचतान सामने आ चुकी है। यह भी तय हुआ कि प्रदेश प्रभारी बेहतर तालमेल के लिए राजधानी दून का दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी के गठन को लेकर भी राहुल गांधी से हरी झंडी मिल गई, लेकिन इस कार्य में समय लगना तय है।

नई कार्यकारिणी को लेकर भी प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह प्रदेश के नेताओं से फीडबैक लेंगे। प्रदेश प्रभारी एक हफ्ते बाद दून का रुख कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी से पहले ब्लॉक, जिला व शहर इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। संपर्क करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी को एकजुट होकर चुनौती का मुकाबला करने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी की घोषणा जल्द की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!