Breaking News :
>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
उत्तराखण्ड

निकाह से पहले ही दुष्कर्म का आरोपित दूल्हा गिरफ्तार

हरिद्वार: नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोपित दूल्हे को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल युवक के खिलाफ किशोरी के जीजा ने मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में कुछ लोगों ने सुलह कराते हुए युवक से ही किशोरी की शादी तय करा दी। शुक्रवार रात आरोपित युवक बरात लेकर ज्वालापुर पहुंचा तो पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने निकाह से ऐन पहले आरोपित दूल्हा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक टांडा भनेड़ा मंगलौर गांव निवासी सादिक पुत्र जुल्फिकार पिछले हफ्ते ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के एक मौहल्ले की 14 साल की किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया था। दो दिन बाद किशोरी को बरामद कर लिया गया। किशोरी के जीजा ने ज्वालापुर कोतवाली में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने कोर्ट में पीडि़ता के बयान भी दर्ज कराए थे। उधर कुछ लोग इस प्रयास में जुटे थे कि आरोपित युवक से ही किशोरी की शादी की जाए। तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार रात दूल्हे के रूप में सादिक और करीब 20 बराती ज्वालापुर पहुंचे। शामियाने के भीतर निकाह की तैयारी चल रही थी कि अचानक पुलिस को देखकर सब हैरान रह गए। पुलिस ने सादिक को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले गई। उसके पीछे-पीछे पूरी बरात व किशोरी के रिश्तेदार भी कोतवाली पहुंच गए। हैरत की बात यह रही कि मुकदमे की बात से किशोरी के परिवार से जुड़े ज्यादातर लोग इससे अंजान थे। दोनों पक्षों ने पुलिस को समझा बुझाकर दूल्हे को छुड़ाने का प्रयास भी किया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दूल्हा बनकर आए युवक के खिलाफ पोक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मेडिकल रिपोर्ट के साथ-साथ पीड़ि‍ता अपने बयान में भी दुष्कर्म की पुष्टि कर चुकी है। आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!