Breaking News :
>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

बिहार विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी आज तेजस्वी यादव के साथ करेंगे के प्रचार

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अक्टूबर 2020, शुक्रवार। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस और राजद प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने नवादा के हिसुआ पहुंच गए हैं। मंच पर तेजस्वी यादव पहुंच गए हैं। साथ ही शक्ति सिंह गोहिल, तारिक अनवर आदि कांग्रेस और राजद नेता मौजूद हैं। बिहार में राहुल की पहली सभा नवादा के हिसुआ में और दूसरी रैली भागलपुर के कहलगांव में है। रैली को लेकर हुसआ में लोगों का जुटान होने लगा है। बिहार आगमन से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारे दावों में बिहार का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है। कोरोना हो या बेरोजगारी, झूठे आंकड़ों से पूरा देश परेशान है। आज बिहार में आपके बीच रहूंगा। आइए, इस झूठ और कुशासन से पीछा छुड़ाएं।

बैठ सकते हैं दस हजार लोग

बता दें कि हिसुआ इंटर कॉलेज मैदान में राहुल की सभा के लिए मंच बनाया गया है इस सभा मे 10 हजार लोगों के बैठने के व्यवस्था है ऐसा कांग्रेस का दावा है। नवादा के बाद राहुल भगलपुर चले जायेंगे जहां कहलगांव के एस एस वी ग्राउंड में वे कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। यहां वे सवा दो बजे आने वाले है।

पूर्णिया में नहीं मिली सभा की इजाजत

पूर्णिया में भी राहुल गांधी की सभा होनी थी, लेकिन नहीं हो सकेगी। कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने बताया कि पूर्णिया एयरबेस पर निर्माण कार्य चलने की वजह से पूर्णिया में प्लेन को लैंड करने की अनुमति नहीं मिली, इस वजह से पूर्णिया की सभा का कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है।

तेजस्वी यादव भी पहली सभा में शामिल

राहुल गांधी हिसुआ में हो रही सभा में राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। मंच पर पार्टी के बिहार के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, देवेंद्र यादव, अजय कपूर, शक्ति सिंह गोहिल, अखिलेश सिंह के साथ ही दूसरे कई नेता मौजूद हैं। वहीं कन्हैया रैली में शामिल नहीं हुए। पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है जरूरी नहीं की महागठबंधन के सभी नेता किसी एक सभा में एक मंच पर नजर आएं, ऐसा जरूरी नहीं। सभी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा सभा कर अधिक से अधिक प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बनाई जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!