Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

एक्ट्रेस कंगना रनोट के ख़िलाफ़ मुंबई में एक और एफआईआर दर्ज़ – इस बार न्यायपालिका के अपमान का है आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अक्टूबर 2020, शुक्रवार। एक्ट्रेस कंगना रनोट के ख़िलाफ़ मुंबई में एक और एफआईआर दर्ज़ करवाई गयी है। इस बार मामला न्याय तंत्र के अपमान से जुड़ा है। पुलिस रिपोर्ट लिखवाने वाले अधिवक्ता ने कंगना पर आरोप लगाया कि उन्होंने न्यायपालिका को लेकर दुर्भावनापूर्ण ट्वीट किया था।

पुलिस रिपोर्ट स्थानीय अदालत के आदेश पर लिखवाई गयी है। इससे पहले मुंबई पुलिस एक अन्य मामले में दर्ज़ रिपोर्ट के आधार पर कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल को अगले हफ़्ते हाज़िर होने के लिए समन भेज चुकी है। यह रिपोर्ट एक अन्य शिकायत के आधार पर बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर दर्ज़ करवाई गयी थी।

पीटीआई के अनुसार, अधिवक्ता अली काशिफ़ ख़ान देशमुख ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत की है कि कंगना अपने ट्वीट्स के ज़रिए दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैला रही हैं। उन पर देशद्रोह का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत में कहा गया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस के मन में देश के विभिन्न समुदायों, क़ानून और सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए कोई सम्मान नहीं है। यहां तक कि उन्होंने न्याय तंत्र का भी मज़ाक उड़ाया है।

बांद्रा कोर्ट के आदेश पर एक्ट्रेस के ख़िलाफ़ दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक ट्वीट करने के लिए रिपोर्ट दर्ज़ कर ली गयी है। मामले की सुनवाई 10 नवम्बर को अंधेरी कोर्ट में की जाएगी। पिछले हफ़्ते, बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पुलिस को मुनव्वर अली सईद की रिपोर्ट की शिकायत की जांच करने के निर्देश दिये थे। मुनव्वर बॉलीवुड में कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर हैं। इस शिकायत में कंगना और रंगोली के ट्वीट्स और बयानों का हवाला दिया गया था।

[box type=”shadow” ]अदालत के निर्देश पर बांद्रा पुलिस ने दोनों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 153ए, 295ए और 124ए के तहत रिपोर्ट दर्ज़ कर ली थी। कंगना ने पुलिस सम्मन पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था- पेंगुइन सेना पर आसक्त… महाराष्ट्र के पप्पू-प्रो… बहुत याद आती है कंगना… कोई बात नहीं, जल्दी आ जाऊंगी।

कंगना अभी मनाली में हैं और एक पारिवारिक समारोह में शामिल हुई थीं।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!