Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
देश

PM मोदी के भाषण में राजीव गांधी के जिक्र पर भड़के राहुल और प्रियंका, दिया ये जवाब

नई दिल्ली। जैसे-जैसे चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है वैसे-वैसे सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने चुनावी भाषण के दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र किया था। जिसपर रविवार के प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर जमकर वार किया। राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा मोदी जी, लड़ाई खत्म हो गई है। आपका कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि  मेरेखुद के बारे में अपनी आंतरिक सोच को मेरे पिता पर थोपना भी आपको नहीं बचा पाएगा। राहुल ने लिखा की मेरा बहुत सारा प्यार।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि शहीदों के नाम पर वोट मांगकर उनकी शहादत को अपमानित करने वाले प्रधानमंत्री ने कल अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। इसका जवाब अमेठी की जनता देगी, जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदीजी ‘यह देश धोखेबाज़ी को कभी माफ नहीं करता’।

गौरतलब है कि उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शनिवार को चुनावी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा था कि आपके (राहुल गांधी) पिता को उनके दरबारी मिस्टर क्लीन कहा करते थे, लेकिन उनके जीवन का अंत भ्रष्टाचारी नंबर-1 के रूप में हुआ। नामदार ये अंहकार आपको खा जाएगा। ये देश गलतियां माफ करता है, मगर धोखेबाजी को माफ नहीं करता।

बता दें कि  सैम पित्रोदा ने भी राजीव गांधी का जिक्र किए जाने पर पीएम मोदी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी के बारे में जो कहा उससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!