Breaking News :
>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत>>मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है : विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास : डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ
मनोरंजन

अक्षय कुमार के National Film Award पर छिड़ी बहस, पुराना वीडियो मचा रहा बवाल

मुंबई। शुक्रवार को अक्षय कुमार ने यह तथ्य स्वीकार करके कि उनके पास Canadian Passport है, सनसनी मचा दी थी। पिछले कई दिनों से अपनी नागरिकता को लेकर चल रहे विवाद को ख़त्म करने के इरादे से अक्षय कुमार ने यह बयान जारी किया था, मगर इसके साथ एक नया विवाद छिड़ गया। लोगों ने अक्षय के विदेशी होने की वजह से उनके नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड पर सवाल उठाने शुरू कर दिये हैं।

शनिवार को सोशल मीडिया में यह बहस ख़ूब गर्म रही कि अगर अक्षय भारत के नागरिक नहीं हैं तो उनका नेशनल अवॉर्ड वापस लेना चाहिए या नहीं? आपको बता दें कि अक्षय को 2017 में रुस्तम और एयरलिफ़्ट फ़िल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्रदान किया गया था। हालांकि इन विशुद्ध मसाला फ़िल्मों के लिए अक्षय को नेशनल अवॉर्ड मिलना उस वक़्त भी चर्चा में रहा था। बहरहाल, अब जबकि अक्षय ने ख़ुद आधिकारिक तौर पर मान लिया है कि वो भारत के नागरिक नहीं हैं तो सोशल मीडिया में इन अवॉर्ड्स को वापस लेने की प्रक्रिया को लेकर बातें हो रही हैं।

अलीगढ़ फ़िल्म के लेखक अपूर्व असरानी ने एक यूज़र के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- हां, यह बहुत ज़रूरी सवाल है। क्या कनाडाई नागरिक भारत राष्ट्रीय फ़िल्म अवॉर्ड्स के लिए अर्ह हैं? 2016 में जब अक्षय को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला तो हम अलीगढ़ के लिए मनोज बाजपेयी की उम्मीद कर रहे थे। अगर ज्यूरी या मंत्रालय ने कुमार के केस में कोई भूल की है तो क्या उसे सुधारा जाएगा?

हालांकि जानकार बताते हैं कि नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स के नियमों के मुताबिक़ विदेशी नागरिकों को भी अवॉर्ड्स के लिए कंसीडर किया जा सकता है, बशर्ते फ़िल्म का निर्माण भारतीय कंपनी या नागरिक द्वारा किया जाए। विदेशी प्रोडक्शंस को भी नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स की रेस में शामिल किया जा सकता है, अगर कम से कम एस सह निर्माता भारतीय नागरिक है। वहीं फ़िल्म का निर्देशक भारतीय होना अनिवार्य है। अगर इस हिसाब से देखें तो अक्षय के नेशनल अवॉर्ड पर फिलहाल कोई ख़तरा नहीं दिखता। पुरस्कारों की ज्यूरी में रह चुके फ़िल्ममेकर राहुल ढोलकिया ने इस नियम की प्रतिलिपि सोशल मीडिया में शेयर की है।

मगर, सोशल मीडिया उन्हें माफ़ करने के मूड में नहीं दिखता, क्योंकि अब अक्षय का एक पुराना वीडियो ख़ूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो टोरंटो को अपना घर बता रहे हैं और रिटायरमेंट के बाद वहीं सेटल होने का दावा करते दिख रहे हैं। अब इसको लेकर उनकी ख़ूब ट्रोलिंग हो रही है।

अक्षय की नागरिकता को लेकर काफ़ी समय से सवाल उठाये जाते रहे हैं, मगर हाल ही में लोक सभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान जब अक्षय की कोई तस्वीर नहीं आयी तो इस चर्चा ने विवाद का रूप ले लिया और उनकी नागरिकता को लेकर सोशल मीडिया में ट्रोलिंग होने लगी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!