Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, ‘सभी मुख्य सड़कें 31 अक्टूबर तक होंगी गड्ढा मुक्त’

  • डिप्लोमा इंजीनियर एवं मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की वर्षों से लंबित समस्याओं के निराकरण के आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में गुरुवार को, पूर्व मैं हुई लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करने के साथ-साथ उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन एवं उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक की गयी।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय में बैठक कर पूर्व में हुई विभागीय समीक्षा बैठकों में लिए गए निर्णय की प्रगति को लेकर विभागीय अधिकारियों से फीडबैक लिया।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए बताया कि 31 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी मुख्य सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैच मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 5827 किमी० सड़कों को चिन्हित किया गया था जिनमें से 1668 किमी० (28.63 प्रतिशत) सड़कों के पैच मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऐसे 30-40 अनुपयोगी पुलों, जिनके आसपास नए स्थाई पुल निर्मित किए जा चुके हैं, ऐसे सभी अनुपयोगी पुलों को शौचालय एवं रेस्टोरेंट के लिए उपयोग में लाया जाएगा। इस विषय में सभी मुख्य अभियंताओं से जानकारी माँगी गई है।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिया थे कि सड़कों एवं पुलों के निर्माण के दौरान जितने भी मुआवजे लंबित हैं उनका निस्तारण किया जाए। इस कार्य के लिए 125 करोड़ रूपये के बजट का प्राविधान किया गया। जिसमें से 35 करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त कर 13.92 करोड़ रूपये की धनराशि का भुगतान भी किया जा चुका है।

विभागीय मंत्री महाराज ने कहा कि पूर्व की बैठकों में निर्णय लिया गया था कि जिन स्थानों पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है उन स्थानों से पूर्व कनेक्टिविटी नहीं होने के साइन बोर्ड लगाए जायें। विभाग द्वारा मोबाइल कनेक्टिविटी की सूचना हेतु साइन बोर्ड लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। पौड़ी जोन में इस तरह के साइन बोर्ड लगाए जा चुके हैं।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर सर्वऋतु परियोजना के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। अनुबंधों में ही नाली निर्माण, रिटेनिंग वॉल और ब्रेस्ट बॉल बनाए जाने का प्राविधान किया गया है। अधिकांश स्थानों पर 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्षा काल में रखरखाव का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा ही किया जा रहा है।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान बताया कि सिरोबगड़ में भूस्खलन के कारण सड़क बार-बार बंद हो जाती थी इसलिए इस स्थान पर 3.72 किमी० लंबाई में मार्ग का निर्माण करने के साथ-साथ 3 बड़े पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग के अवरूद्ध होने की स्थिति में विभिन्न वैकल्पिक मार्गों के चिन्हीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

समीक्षा बैठक के पश्चात लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन तथा उत्तराखंड डिप्लोमा इंजिनियर्स संघ की वर्षों से लंबित समस्याओं का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल उनका निदान किया जाए।

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन तथा उत्तराखंड डिप्लोमा इंजिनियर्स संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लोक निर्माण मंत्री ने बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को समस्या के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि निर्माण खंड टिहरी को पुनर्स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा विभागीय जूनियर इंजीनियर के स्थायीकरण के लिए विभागीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों के सापेक्ष अधिशासी अभियंता प्रभारी सहायक अभियंता बनाए जायेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!