Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

चारधाम यात्रा-2021 : प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे दर्शन को पहुँचे श्री बदरी-केदार

  • श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्यों सहित श्री बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान‌ का लेंगे जायजा।
  • श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों, बदरीनाथ मास्टर प्लान हेतु प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 सितम्बर 2021, गुरुवार, श्री बदरीनाथ/श्रीकेदारनाथ धाम। देश‌ के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रात: 8:45 बजे श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुँचे। हेलीपैड पर पहुँचने पर केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड, जिला पुलिस-प्रशासन ने उनकी अगवानी एवं स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि कल प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे योगनगरी ऋषिकेश में प्रवास कर माँ गंगा आरती में शामिल हुए। उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगलेश घिल्डियाल भी श्री केदारनाथ पहुँचे।

हेलीपैड से वह मंदिर हेतु रवाना हुए। उनकी ओर से श्री केदारनाथ धाम के पुजारी बागेश लिंग ने भगवान श्री केदारनाथ जी का रूद्राभिषेक पाठ किया तथा देश के खुशहाली की कामना की।

इसके बाद उन्होंने केदारनाथ धाम में निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया तथा पुनर्निर्माण कार्यों हेतु प्रदेश सरकार की सराहना भी की।

इस अवसर पर सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल, केदार सभा से उमेश‌ पोस्ती, देवस्थानम बोर्ड के मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल आदि मौजूद रहे।

इसके पश्चात करीब सवा 11 बजे श्री बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गये। जोशीमठ से वह सड़क मार्ग से श्री बदरीनाथ धाम पहुँचे।

श्री बदरीनाथ धाम पहुँचकर प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने जिला प्रशासन एवं यात्रा मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी से मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की जानकारी ली और देश के सीमांत पर्यटन ग्राम माणा का भी भ्रमण किया। उन्होंने भगवान बदरीविशाल जी, क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी महाराज मंदिर, श्री गणेश गुफा, श्री ब्यास गुफा मंदिर, श्री सरस्वती नदी भीम पुल पहुँचकर दर्शन किये। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ० हरीश गौड़ ने बताया कि जल्दी ही प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन को पहुँचेंगे और श्री बर्ह्मकपाल भी जायेंगे।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, देवस्थानम बोर्ड के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, भाष्कर डिमरी, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!