Breaking News :
>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
उत्तराखण्डदेहरादून

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, देहरादून। पुश्ता दरकने से सड़क ढह गई थी उस स्थान का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ देहरादून-मसूरी राज्य मार्ग सं० 1 के कि.मी. 18 में क्षतिग्रस्त सिंगल लेन सेतु के स्थान पर बन रहे डबल लेन सेतु निर्माण का भी निरिक्षण किया।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को अचानक दोनों स्थान पर पहुंच कर निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ साथ अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय पर सड़क को दुरस्त करने के साथ-साथ सेतु का निर्माण किया जाना चाहिए ताकि यातायात सुचारू हो सके। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई 2026 की रात्रि को देहरादून-मसूरी राज्य मार्ग संख्या-1 में पानी वाले मोड के पास लगभग 20 मीटर लम्बाई में मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे मार्ग की चौड़ाई केवल 2.50 मीटर रह गयी थी। विभाग द्वारा तत्काल जे०सी०बी० मशीनों से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था। वर्तमान में अतिरिक्त पहाड़ कटान हेतु वार्ता की जा रही है, ताकि आवागमन सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड की स्लोप ट्रीटमेंट की एक्सपर्ट संस्था ULLMC के द्वारा मोटर मार्ग के किमी० 20 एवं किमी० 25 में निरीक्षण किया गया है, ताकि सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र प्रारम्भ किये जा सके।

लोनिवि मंत्री महाराज ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मसूरी में देहरादून-मसूरी राज्य मार्ग सं० 1 के कि0मी0 18 में क्षतिग्रस्त सिंगल लेन सेतु के स्थान पर 12 करोड की लागत से 60 मीटर स्पान डबल लेन कलास ए/70 आर लोडिंग स्टील बॉक्स सेतु का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सेतु का फैब्रिकेशन 100 प्रतिशत पूर्ण एवं ग्राउण्ड इरैक्शन का कार्य चल रहा है, जो कि 30 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। देहरादून की तरफ से 7 पाईलों की खुदाई एवं कंक्रीटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि कुछ 02 पाईलों का कार्य भी 30 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके अलावा मसूरी की तरफ से 09 पाईलों में से 03 पाईलों की खुदाई एवं कंक्रीटिंग का कार्य पूरा करने के साथ ही शेष 02 पाईलों का कार्य गतिमान है। कार्य में तेजी लाने हेतु देहरादून की तरफ रिंग मशीन द्वारा खुदाई का कार्य भी किया जा रहा है।

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता ओ.पी. सिंह और अधिशासी अभियंता राजेश कुमार मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!