Breaking News :
>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न

सेंट पैट्रिक्स अकादमी ने जीता प्रथम स्थान, अरिजीत सोलंकी बने सर्वश्रेष्ठ वक्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल विद्यालय में आयोजित फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग-एक) में देहरादून के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने तार्किक विचार, प्रभावशाली अभिव्यक्ति और विषय की गहरी समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शहर के दस प्रमुख विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में राजा राम मोहन रॉय अकादमी, समर वैली स्कूल, सेवन ओक्स स्कूल, सेंट जूड स्कूल, ब्रुकलिन स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, सनराइज अकादमी, यूनिसन वर्ल्ड स्कूल, श्री राम सेंटिनल स्कूल तथा सेंट पैट्रिक्स अकादमी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार तथ्यों, तर्कों और प्रभावशाली भाषा-शैली के साथ प्रस्तुत किए। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, वाक्पटुता तथा विषय की गहन समझ का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. देवप्रिया गांगुली, डॉ. पंकज कुमार यादव एवं एम.डी. भौमिक ने किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के तर्क, प्रस्तुतीकरण, भाषा, आत्मविश्वास, विषय की समझ और समय-प्रबंधन के आधार पर अंक प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक सोच, प्रभावी संवाद कौशल तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समसामयिक विषयों पर पकड़ मजबूत करने तथा निरंतर अभ्यास करने की सलाह भी दी।

प्रतियोगिता के परिणामों में :
👉 सेंट जूड विद्यालय के छात्र अरिजीत सोलंकी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में पुरस्कृत किया गया।
👉 सेंट पैट्रिक्स एकेडमी के टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
👉 सेंट पैट्रिक्स एकेडमी की छात्रा माहिन बिलाल को द्वितीय वक्ता के रूप में पुरस्कृत किया गया।
👉 यूनिसन वर्ल्ड विद्यालय के टीम ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण सीखने की प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने विचारों को तथ्यों के साथ प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने, पुस्तकों के अध्ययन की आदत विकसित करने तथा समसामयिक घटनाओं की नियमित जानकारी रखने का आह्वान किया।

विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागी विद्यालयों, उनके शिक्षकों, निर्णायक मंडल तथा आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता जैसे आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देकर किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!