Breaking News :
>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

SDM अशोक जोशी ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में सुनी जन-समस्यायें

जनता दरबार में पूरन चंद्र सुनाल कोई समस्या या शिकायत लेकर नहीं बल्कि समाज की मदद करने के इरादे से पहुँचे

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 सितम्बर 2022, गुरूवार, हल्द्वानी एडीएम अशोक जोशी की अध्यक्षता में डीएम कैंप कार्यालय में लगे जनता दरबार में बुधवार को हल्दूचौड़ निवासी पूरन चंद्र सुनाल कोई समस्या या शिकायत लेकर नहीं बल्कि समाज की मदद करने के इरादे से पहुंचे थे।

हल्दूचौड़ निवासी पूरन चंद्र सुनाल ने कहा कि वह 20 बीघा जमीन के भूमिधारी हैं। जिसमें से डेढ़ बीघा जमीन अस्पताल के लिए, आधा बीघा पुलिस चौकी और आधा बीघा अनाथलय को दान करना चाहते हैं। इसके अलावा मृत्यु के बाद मेडिकल कालेज को देहदान करना चाहता हूं। एडीएम ने मामले में एसडीएम को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

जनता दरबार में सड़क, बिजली, पानी समेत कुल 43 मामले पहुंचे थे। ग्राम प्रधान संगठन ओखलकांडा के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत बड़ौन के लूगड़ में 150 से अधिक परिवार रहते हैं। बारिश की वजह से कराली नदी भू-कटाव की ओर बढ़ चुकी है। जिससे घरों को खतरा पैदा हो चुका है। मामले में सिंचाई विभाग को सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

शीशमहल निवासी राज्य आंदोलनकारी नंदन सिंह बिष्ट ने पिछले साल जून से दिसंबर तक की पेंशन उन्हें नहीं मिली। वहीं, गांधीनगर वार्ड 27 निवासी मरियम ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए नगर निगम में सफाई नायक के तौर पर नौकरी देने की मांग की। नगर आयुक्त को मामले का संज्ञान लेने के लिए कहा गया। रामनगर निवासी बलजीत सिंह ने नवोदय गंगरकोट में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!