Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क दुर्घटनाओं की जाँच में तेजी लाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2022, बुधवार, उत्तरकाशी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेट जाँच में तेजी लाने के निर्देश सम्बंधित एसडीएम को दिए। बुधवार को एनआईसी कक्ष में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने सार्वजनिक सेवायान से दुर्घटना की समीक्षा करते हुए कहा कि मृतकों के आश्रितों को राहत राशि दिए जाने हेतु मजिस्ट्रेट जांच की आवश्यकता होती है इसलिए मजिस्ट्रेट जांच की कार्यवाही समयान्तर्गत सुनिश्चित की जाय। ताकि मृतकों के आश्रितों को समय से राहत राशि वितरित की जा सकें।जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस को दिये। इसके अतिरिक्त ओवर लोडिंग औऱ नशे की हालत में वाहन चलाना और मोबाइल में बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ़ चालानी कार्यवाही करने को कहा। इसके अंर्तगत परिवहन विभाग द्वारा माह जुलाई में 133 एवं पुलिस द्वारा 113 लोगों के चालान किये। जिलाधिकारी ने दोपहिया वाहनों में ट्रिपल सवारी बैठाने पर दोपहिया चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्यवाही करने को कहा । हेलमेट का प्रयोग न करने और सीट बेल्ट न पहनने के कारण परिवहन विभाग द्वारा 150 एवं पुलिस ने 293 वाहन चालकों के चालान किए।जिले में लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत 250 दुर्घटना सम्भावित स्थल चिन्हित है। जिसके सापेक्ष 121 स्थलों का सुधार कार्य किया गया है। एनएच 119 के सापेक्ष 94 एवं बीआरओ के पास 24 दुर्घटना सम्भावित स्थल चिन्हित है जिसके सापेक्ष 16 में सुधार कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने सड़क महकमें के सभी अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि अपने-अपने डिवीजन के अन्तर्गत अवशेष दुर्घटना संभावित स्थलों का अबिलम्ब सुधार कार्य किए जाय।जिलाधिकारी ने वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सम्बंधित एसडीएम,पुलिस,एआरटीओ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही कालेजों एवं स्कूलों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के बाद चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। इसलिए चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं एवं सड़क मार्ग को दुरुस्त किया जाय। साथ ही बरसात में क्षतिग्रस्त हुए यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग को एक सप्ताह के भीतर सुरक्षित आवागमन के लिए सुचारू करने के निर्देश ईई लोनिवि को दिये।

बैठक में अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीएस ह्यांकी,एसडीएम चतर सिंह चौहान,मीनाक्षी पटवाल, अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश,एआरटीओ मुकेश सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!