Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब में काेराेना से एक और मरीज की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2020, गुरुवार। पंजाब में कोराना वायरस से COVID-19 से एक और मरीज की मौत हो गई है। स्‍वर्ण मंदिर साहिब के पूर्व हुजूरी रागी निर्मल सिंह का निधन हो गया है। वह पद्मश्री से सम्‍मानित थे। 62 साल के निर्मल सिंह को बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था और उनका इलाज किया जा रहा था। उन्‍होने वीरवार सुबह दम तोड़ दिया। इसके साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या पांच हो गई है।

बुधवार को राज्‍य में पांच नए मामले सामने आए थे। एक केस लुधियाना, एक अमृतसर और तीन मोहाली से रिपोर्ट हुए। इनमें श्री हरिमंदिर साहिब के 62 वर्षीय पूर्व हुजूरी रागी भी शामिल थे। वह कुछ माह पहले इंग्लैंड से लौटे थे। उन्हें अमृतसर स्थित गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके परिवार और दो ड्राइवरों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

वहीं, लुधियाना में जिस महिला की मौत हो गई थी, उसके संपर्क में आने से एक और महिला संक्रमित हो गई है। हालांकि, परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मोहाली में बुधवार को तीन पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। मोहाली के नयागांव में मंगलवार को ही एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

गौरतलब है कि इंग्लैंड से लौटने के बाद हुजूरी रागी ने चंडीगढ़ व दिल्ली में धार्मिक समागम भी किए थे, जिसमें हजारों लोग शामिल थे। उनके घर को जाने वाली गली को सील कर दिया है। साथ ही उनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभदीप कौर जौहल के अनुसार हुजूरी रागी को खांसी व जुकाम की शिकायत थी। उन्हें 30 मार्च को सांस की तकलीफ होने पर सरकारी मेडिकल कॉलेज गुरुनानक देव अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया था। पंजाब में पॉजिटिव मामलों की संख्या 46 पहुंच गई है। अब तक 1260 संदिग्ध मामलों में से 1149 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 65 की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक मरीज ठीक हुआ है। 41 केस एक्टिव हैं।

चंडीगढ़ में भी बुधवार को एक पॉजिटिव केस सामने आया। 10 दिन के अंदर चंडीगढ़ में कुल 16 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। सेक्टर-35 के रहने वाले 49 वर्षीय शख्स को 30 मार्च को जीएमएसएच-16 में भर्ती किया गया था। वह दुबई से लौटा था। वह मानसा के रहने वाले अपने दो रिश्तेदारों के संपर्क में भी आया था।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर आइसीपी अटारी में तैनात दो कस्टम अधिकारी होम क्वारंटाइन किए गए हैं। यह अधिकारी पाकिस्तान के दो पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए थे, जो दिल्ली फोर्टिस से इलाज कर लौटे थे। पाकिस्तान में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!