Breaking News :
>>कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों ने आन-लाइन मीटिंग कर पेश की सोशल डिस्टेंसिंग की अनूँठी मिसाल

आकाश ज्ञान वाटिका। बुधवार, 1 अप्रैल 2020, देहरादून। आज पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया, देहरादून चैप्टर ने कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियों एवं बचाव के तरीकों को लेकर जन-जागरण के सन्दर्भ में एक ऑनलाइन मीटिंग आयोजित की।
सोशल डिस्टेंसिंग की अनूंठी मिसाल पेश करते हुए पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के पदाधिकारियों ने आज अपने घरों से आन-लाइन मीटिंग कर देशभर में चल रहे 21 दिनों के लाॅकडाऊन को लेकर अपील की है कि कृपया सभी लोग भारत सरकार और राज्य सरकार की गाइडलाइन का अनुसरण करें और खुद को व अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

[box type=”shadow” ]एक अपील

[highlight]”भारत सरकार और राज्य सरकार की गाइडलाइन का अनुसरण करें और खुद को व अपने परिवार को सुरक्षित रखें। लाकडाऊन के दौरान संयम से रहें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें।”[/highlight]…….. पीआरएसआई देहरादून चैप्टर[/box]

[box type=”shadow” ]

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष अमित पोखरियाल, उपाध्यक्ष ए.एन. त्रिपाठी, सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, संयुक्त सचिव राकेश डोभाल ने संयुक्त रूप से कहा है कि लोगों को इस मुसीबत की घड़ी में संयम से रहना चाहिए। बाहर निकलना अगर बहुत ही आवश्यक हो तो तभी पूरी सावधानी के साथ निकलें।

  • अपनी साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • समय-समय पर हाथ धोऐं एवं सेनेटाइज करें।
  • जब भी बाहर से घर के अंदर प्रवेश करें, हो सके तो स्नान करें।
  • सोशल मीडिया में उन्हीं जानकारियों और सूचनाओं को साझा करें जो तथ्यात्मक हों।
  • आधी – अधूरी एवं नाकारात्मक जानकारियों को को साझा नहीं करें।
  • अफवाहों से बचें एवं अफवाह कभी भी नहीं फैलायें। [/box]

उल्लेखनीय है कि पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के बैनर तले सनराइज एकेडमी देहरादून, साइबर कालेज एजुकेशनल सोसाइटी, आर्ट आफ लिविंग देहरादून, ईको ग्रुप केवल विहार, देहरादून जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री वितरित करके सहायता भी पहुँचा रहे हैं। पीआरएसआई के दो सक्रिय सदस्य आकाश शर्मा और वैभव गोयल निरंतर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री वितरण में अपना समय दे रहे हैं, मीटिंग के दौरान सभी सदस्यों ने उनके योगदान की सराहना की।
पीआरएसआई ने सभी एन.जी.ओ. और जो लोग भी आमजन को सहायता पहुँचा रहे हैं उनसे अपील की है कि वो लोग खुद भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखें और सरकार तथा पुलिस के माध्यम से ही सामग्री का वितरण करायें।

मीडिया के लोग लाकडाऊन के समय में बहुत ही महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं, उनकी वजह से ही सही जानकारी उपलब्ध हो पा रही हैं, पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान काबिले-तारीफ है। शासन – प्रशासन को पीआरएसआई देहरादून चैप्टर पूरा सहयोग देने को प्रतिबद्ध है। [highlight]शासन को जब भी संस्था की आवश्यकता हो, पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी आफ इंडिया, देहरादून चैप्टर के पदाधिकारी तथा सदस्य कार्य करने को हमेशा तत्पर हैं।[/highlight]

आज की इस आन-लाइन मीटिंग में संजय भार्गव, आकाश शर्मा, पूजा पोखरियाल, संजय सिंह, वैभव गोयल, अनिल वर्मा, ज्योति नेगी, गौरव कुमार उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!