Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत, गढ़वाल राइफल्स और सीआईएमएस ग्रुप के बीच MOU>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन : दिल्ली में घुसे पंजाब-हरियाणा के किसान

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 नवम्बर 2020, सोमवार। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हरियाणा समेत दर्जनभर राज्यों के किसानों का आंदोलन लगातार 5वें दिन भी जारी है। सिंघु के साथ टीकरी और दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भी किसानों ने मोर्चा मोर्चा संभाल लिया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सिंधु और टीकरी बॉर्डर पर सभी तरह का यातायात आवागन पूरी तरह से रोक दिया गया है।

यह भी जानकारी मिली है कि हरियाणा व पंजाब के किसानों ने रविवार को हरियाणा से सटे गांवों के रास्ते दिल्ली में प्रवेश कर लिया। दिल्ली में प्रवेश करने के बाद वे सिंघु बॉर्डर पर ही रुक गए। रविवार शाम एक ओर किसान प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस दूसरी तरफ तैनात थी। उसी समय पंजाब के अमृतसर से आया किसानों का जत्था सोनीपत से होते हुए हरियाणा की सीमा से सटे दिल्ली के गांवों में घुस गया। ट्रैक्टरों का यह बेड़ा इतनी आसानी से दिल्ली में प्रवेश कर गया कि किसी को इसकी भनक भी नहीं लगी। दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारी किसानों से बार-बार बुराड़ी के संत निरंकारी मैदान में जाने की अपील करते रहे, लेकिन किसानों ने पुलिस की एक न मानी और वहीं पर डेरा डाल दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

वहीं, केंद्र सरकार पर तीनों कृषि कानूनों का वापस लेने के लिए दबाव बनाने के लिए दिल्ली को किसानों ने 3 ओर से घेर लिया है। आलम यह है कि हरियाणा से सटे सिंघु और टीकरी बॉर्डर के साथ यूपी गेट पर उत्तर प्रदेश के किसान भारी संख्या में डेरा डाले हुए हैं। यूपी गेट पर सोमवार सुबह से किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है। यूपी गेट पर भी सैकड़ों किसान रविवार रात भर जमा रहे और सोमवार सुबह की शुरुआत उन्होंने चाय पीने के साथ की।

इस बीच रविार को भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी पंजाब के अध्यक्ष सुरजीत सिंह फुल की अध्यक्षता में सोनीपत में 30 किसान संगठनों की बैठक में केंद्र सरकार के वार्ता के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया, जिसमें बुराड़ी में प्रदर्शन की बात कही गई थी।

रविवार शाम को दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सुरजीत सिंह फुल ने कहा कि किसान बाहरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित संत निरंकारी मैदान में नहीं जाएंगे। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान दिल्ली को चारों तरफ से घेरकर केंद्र को मांगें पूरा करने को विवश कर देंगे। किसान चार महीने का राशन साथ लेकर आए हैं। जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, वे लोग धरना देते रहेंगे।

वहीं, बताया जा रहा है कि किसान आंदोलन के बाद बने हालात पर काबू पाने और समस्या के समाधान पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार हर स्तर पर तैयारी में जुटी है। इस कड़ी में रविवार शाम को ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में इस पर विमर्श किया गया। सूत्रों की मानें तो भाजपा अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहे। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!