Breaking News :
>>त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा नेता और राजस्थान के राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी का कोरोना संक्रमण के कारण निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 नवम्बर 2020, सोमवार। भाजपा नेता और राजस्थान के राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी का हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वो कोरोना से संक्रमित थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

वहीं, प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर पर दुःख प्रगट करते हुए लिखा है कि किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान सरकार में सांसद, विधायक या कैबिनेट मंत्री के रूप में रहें, उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को हाशिए पर लाने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति:

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और राजस्थान के राजसमंद से विधायक किरण माहेश्वरी का हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना के इलाज के लिए माहेश्वरी को राजसमंद से हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया था। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

बताया गया कि सांस में तकलीफ तथा लंग्स में इंफेक्शन के चलते उनकी सांसें थम गई। सोमवार दोपहर में उनका पार्थिव शव उदयपुर लाया जाएगा और यहीं कोरोना गाइड लाइन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विधायक माहेश्वरी का आवास उदयपुर के सुभाष चौक, मल्लाहतलाई के नजदीक है। कोटा नगर निगम चुनाव में प्रभारी के रूप में चुनाव प्रचार में काम करते समय वह कोरोना पॉजीटिव हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि किरण माहेश्वरी पंद्रहवीं लोकसभा में उदयपुर से सांसद तथा उदयपुर नगर परिषद में पहली बार पार्षद चुने जाने के समय सभापति रह चुकी है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की विरोधी रही किरण माहेश्वरी ने उदयपुर की जगह राजसमंद को अपना राजनीतिक क्षेत्र बनाया और दो बार भाजपा से विधायक निर्वाचित हुईं। साल 2008 में विधायक बनने के बार वसुंधरा राजे सरकार में वह प्रदेश में उच्च शिक्षा मंत्री बनी।

साल 2009 में अजमेर संसदीय क्षेत्र से उन्होंने कांग्रेस के सचिन पायलट को चुनौती दी और देश भर में चर्चा का विषय बनी। भाजपा संगठन में भी वह कई बड़े पदों पर रही। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा के तौर पर कार्यभार संभालने के अलावा वह भाजपा में राष्ट्रीय महासचिव तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुकी हैं। इससे पहले वह हिन्दू संगठन दुर्गा वाहिनी की प्रमुख, राजस्थान सोशल वेलफेयर बोर्ड की सदस्य रह चुकी हैं।

स्थानीय भाजपा नेताओं में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उनके निधन को भाजपा के लिए क्षति बताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!