Breaking News :
>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
उत्तराखण्ड

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने की सड़कों को गढ्डा मुक्त करने वाले “ऐप” की घोषणा

इस ऐप के माध्यम से और प्रदेश की जनता के सहयोग द्वारा निःसंदेह सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में बड़ी मदद मिलेगी : महाराज

शिकायतकर्ता को काम होने पर मिलेगी चित्र सहित जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 मार्च 2023, भराडीसैंण (गैरसैण)/देहरादून। विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने लोक पर्व पूलदेई पर प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए सड़कों को गढ्डा मुक्त करने में सहयोग करने वाले एक “ऐप” की भी घोषणा की है। #Porhole free roads

उत्तराखण्ड विधानसभा के प्रथम सत्र 2023 के तीसरे दिन बुद्धवार को प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व फूलदेई की बधाई देते हुए एक ऐसे “ऐप” का तोहफा देने की घोषणा की है जिससे अब कोई भी व्यक्ति अपने आसपास सड़कों पर पाए जाने वाले गड्ढों की फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ उस पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता को “ऐप” के माध्यम से दर्ज शिकायत पर हुई कार्यवाही के विषय में चित्र सहित जानकारी भी उपलब्ध हो सकेगी।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री महाराज ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में सहयोग करने वाले ऐप की घोषणा करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सुगम सुरक्षित यात्रा हेतु मार्गों को गड्ढा मुक्त बनाए जाने और आमजन से परस्पर संवाद बनाये रखने हेतु एक मोबाइल “ऐप” विकसित किया जा रहा है। ऐप के माध्यम से आम जनता मार्गो में गड्ढों की सूचना चित्र सहित विभाग को भेज सकती है। उन्होंने बताया कि गड्ढे वाले स्थान की लोकेशन की सूचना अक्षांश, देशांतर भी ऐप द्वारा स्वतः ही प्रदर्शित होगा।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा कि इस “ऐप” से प्राप्त सूचना के आधार पर लोक निर्माण विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किए गए कार्य का विवरण चित्र सहित संबंधित शिकायतकर्ता एवं उच्च अधिकारी को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से और प्रदेश की जनता के सहयोग द्वारा निःसंदेह सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में बड़ी मदद मिलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!