Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद नैनीताल में गड्ढा मुक्त होंगी सभी सड़कें

जिले की सभी मुख्य सड़कों के रिनुअल की मिली स्वीकृति

⧫ जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को दिए सड़क में गड्ढा मुक्त करने के निर्देश
⧫ जिले के 15 मुख्य मार्ग पर्यटन सीजन से पहले होंगे चकाचक

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 मार्च 2023, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नैनीताल जिले की 15 प्रमुख पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले चकाचक हो जायेंगे। मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त सड़कों के निर्देश पर जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 15 प्रमुख मार्गों के रिन्यूअल के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। #Pothole free roads

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए वर्ष 2023-24 के नवीनीकरण के लिए स्वीकृत मिल गई है। जिले की प्रमुख सड़कों में नैनीताल-कालाढूँगी-बाजपुर-दोराहा मोटर मार्ग 375.67 लाख तथा भवाली-नैनीताल-किलबरीटांकी-पंगोट मोटर मार्ग 69.94 लाख काठगोदाम-हेड़ाखान-सेमलिया बैंड मोटर मार्ग 328.43 लाख और अमृतपुर-बानना बबियाड मोटर मार्ग 112.50 लाख से नवीनीकृत होंगी।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने बताया कि खुटानी-भवाली-धानाचुली ओखलकांडा-खन्स्यु-पतलोट मोटर मार्ग 385.28 लाख इसके अलावा गर्जिया-बेतालघाट-खैरना- सुयालबाडी- भटेलिया- मुक्तेश्वर मोटर मार्ग 765.85 लाख और बेतालघाट- भतरौजखान – तौराड मोटर मार्ग 80.25 लाख तथा लक्ष्मीखान – तल्ला रामगढ़ -नथुआखान-प्यूडा-क्वारब मोटर मार्ग 306.15 लाख की लागत से नवीनीकृत होंगे।

इसके अलावा रामनगर निर्माण खंड में रामनगर-भण्डारपानी-अमगड़ी-बोहराकोट-ओखलढुंगा-तल्ली सेठी-बेतालघाट-रतौड़ा-भुजान-विशालकोट-जीना-रिची- बिल्लेख मोटर मार्ग 196.93 लाख इसके अलावा गर्जिया-बेतालघाट-खैरना भटेलिया, ओडाखान-मुक्तेश्वर मार्ग-131.29 लाख और नैनीताल कालाढूंगी बाजपुर मोटर मार्ग 138.96 लाख, एवं सरदार नगर-केशोवाला-बन्नाखेड़ा-बैलपडॉव-कालाढूंगी-कोटाबाग मार्ग 81.81 लाख से गड्ढा मुक्त होंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि अस्थाई खंड भवाली क्षेत्र में रानीबाग-भीमताल-खुटानी-चांफी-पदमपुरी-धानाचुली-मोतियापाथर-शहर फाटक-मोरनोला-देवीधुरा-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग 573.42 लाख की लागत से और खुटानी-भवाली-धानाचुली-ओखल कांडा-खन्स्यु-पतलोट मोटर मार्ग 196.93 लाख की लागत से और मोरनाला-भीड़ापानी-नाई-देवली-पतलोट-ल्वाड़डोबा मोटर मार्ग 109.41 लाख से गड्ढा मुक्त होंगे। जिला अधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पर्यटन सीजन से पहले सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करना सुनिश्चित किया जाए। सड़कों के गड्ढा मुक्त होने से पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या में गति मिलेगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *