Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

29 विषयों के हस्तान्तरण का रोड मैप 31 जनवरी 2025 तक उपलब्ध करायें- महाराज

समीक्षा बैठक में 15 वें वित्त आयोग की धनराशि शत-प्रतिशत खर्च करने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पंचायत को 29 विषय को हस्तांतरित करने के लिए हर हाल में रोड मैप 31 जनवरी 25 तक उपलब्ध करवाया जाये। प्रदेश के पंचायत राज मंत्री सतपाल महाराज ने डंडालखौंड़ स्थित पंचायती राज निदेशालय में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 वें वित्त आयोग की धनराशि शत-प्रतिशत खर्च होनी चाहिए। पंचायतों की कौन-कौन सी स्कीम विभिन्न जनपदों में किस-किस फंड से संचालित की जा रही है इसकी पूरी जानकारी तलब करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की डुप्लीकेसी ना हो।

उन्होंने पंचायतों को 29 विषयों को हस्तांतरित किए जाने के सम्बन्ध संबंध में बताया कि NIRDPR द्वारा आतिथि तक केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उडीसा एवं हिमाचल प्रदेश का भ्रमण कर लिया गया है तथा पश्चिम बंगाल के स्थान पर एक अन्य राज्य भ्रमण हेतु विभाग से प्रस्ताव अनुमोदन हेतु अपेक्षित है। संस्थान उपरोक्त राज्यों में कार्य, निधि एवं कार्मिकों के हस्तान्तरण (3Fs) की उत्तम प्रणालियों के आधार पर माह नवम्बर, 2024 में विभागों के साथ विचार विमर्श किए जाने हेतु बैठक करायें और NIRDPR द्वारा 31 जनवरी 2025 तक अन्तिम रूप से हस्तान्तरण का रोड मैप विभाग को उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने NIRDPR की टीम से संपर्क करते हुए अंतिम रिपोर्ट 31 दिसम्बर, 2024 तक सौंपे जाने के भी निर्देश दिए।

पंचायती राज मंत्री महाराज ने भारत सरकार के माध्यम से पंचायत भवन निर्माण हेतु आवंटित रू0 10 लाख को बढ़ाकर रू0 20 लाख किए जाने के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए शीघ्र कैबिनेट में लाए जाने के निर्देश दिए। त्रिस्तरीय पंचायतों हेतु पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 15 वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष कम व्यय पर मंत्री द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए व्यय बढ़ाए जाने के कड़े निर्देश दिए।

महाराज ने त्रिस्तरीय पंचायतों के पुनर्गठन, परिसीमन, आरक्षण की स्थिति पर चर्चा करने के साथ-साथ पंचायतों की जो भी योजनाएं जनपदों में वर्तमान में चल रही है उसकी प्रत्येक माह योजनावार मासिक प्रगति रिपोर्ट जनपदों से लेने के अलावा जनपदों में निर्मित पंचायत भवनों के निरीक्षण किए जाने के अधिकारियों को को निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में पंचायतीराज मंत्री द्वारा पंचायतों के थीम पर गीत तैयार करने के भी विभाग को निर्देश दिए गए।

बैठक में पंचायतीराज विभाग से सचिव पंचायती राज, उत्तराखण्ड शासन चन्द्रेश यादव, अपर सचिव युगल किशोर पंत, निदेशक पंचायती राज श्रीमती निधि यादव, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक प्रभारी श्रीमती हिमाली जोशी पेटवाल, उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *