Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
देहरादून

कैबिनेट मंत्री ने दून विहार में ₹430.20 लाख की पेयजल योजना के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून विहार में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का भी किया निरीक्षण

धामी सरकार का संकल्प है, जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी – गणेश जोशी

देहरादून। रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के दून विहार वार्ड में राज्य सैक्टर कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वीकृत दून विहार वितरण प्रणाली पेयजल योजना के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। ये योजना ₹430.20 लाख की लागत से बनेगी, योजना के अंतर्गत दून विहार कॉलोनी, भागीरथीपुरम, कृष्णा विहार एवं अन्य समीपस्थ बस्तियां सम्मिलित हैं। इस योजना के माध्यम से क्षेत्र के 4000 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दून विहार में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर निर्माण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता की सरकार जनता के द्वार नारे को आत्मसात करते हुए जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार का संकल्प है जिन योजनाओं का शिलान्यास करेंगे उसका लोकार्पण भी करेंगे। इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार संवदेनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून आदि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड बन गया है। उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मुख्यमंत्री को सौंप दिया गया है, जल्द ही प्रदेश में यूसीसी लागू होने जा रहा है।

विदित हो कि इससे पूर्व वार्ड में बापूनगर में एसटीपी प्लांट निर्माण तथा पेयजल के लिए ओवर हैड टैंक का निर्माण हो चुका है। वेंडर जोन तथा सामुदायिक भवन का निर्माण गतिमान है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों और सिंचाई विभाग से नाला निर्माण जैसे विकास कार्यो की भी स्वीकृति पाइपलाइन में है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता दीपक नौटियाल ने बताया कि वर्तमान में प्रस्तावित क्षेत्रों में पुरानी बिछी पेयजल वितरण प्रणाली जो कि अधिकांश ए०सी०/पी०वी०सी० पाईप की है व जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है एवं साथ ही अधिकल्पित अवधि भी पूर्ण कर चुकी है, जिससे मानकों के अनुसार पेयजल उपलब्ध न होने के कारण उक्त पेयजल योजना में कुल 9.00 कि०मी० वितरण प्रणाली (मीटरिंग प्रणाली सहित) को परिवर्तित किये जाने हेतु योजना स्वीकृत है। इन क्षेत्रों को लाभान्वित करने हेतु दून विहार वितरण प्रणाली की पेयजल योजना में प्रस्तावित वितरण प्रणाली में दून विहार क्षेत्र में पूर्व से अवस्थित जलाशयों क्रमशः दून विहार स्थित 200 कि०ली० क्षमता, अंसल ग्रीन वैली स्थित 500 कि०ली० क्षमता के उच्च जलाशय एवं विवेकानन्द परिसर, राजपुर रोड़ स्थित 225 कि०ली० अवर जलाशय से पेयजल आपूर्ति की जानी है।

इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गाड़िया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद संजय नौटियाल, निरंजन डोभाल, पूनम नौटियाल, आशीष थापा, भावना बिष्ट, रेखा राजपूत, मंदिर समिति अध्यक्ष जेपी डिमरी, देवेंद्र रावत, वीके शर्मा, योगेंद्र चौधरी, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता दीपक नौटियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *