Breaking News :
>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क
देश

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ आज़ादी को लेकर प्रर्दशन, 22 लोग गिरफ्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान इस मुद्दे को लगातार अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश में नाकाम साबित हो रहा है। इसी कड़ी में गुलाम कश्मीर (POK) में उठी आजादी की मांग ने इमरान सरकार के सिरदर्द को और बढ़ा दिया है। पीओके में आजादी की मांग उठ गई है। आजादी को लेकर यहां के लोगों की लगातार आवाज बुलंद हो रही है। इस बीच यहां आजादी की मांग कर रहे 22 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प भी देखने को मिली।

यह झड़प शनिवार को मुजफ्फराबाद में नियंत्रण रेखा के करीब देखने को मिली। यह प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। इस इलाके में मोबाईल फोन सर्विस को बंद कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख मोहम्मद सगीर के नेतृत्व में इस मार्च का आयोजन किया गया था।

प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का इस्तेमाल
जिला पुलिस प्रमुख ताहिर महमूद कुरैशी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी लगातार एलओसी की ओर बढ़ रहे थे उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो कुछ लोग पहाड़ियों पर चढ़ गए और उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके ऐसे में पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

जेकेएलएफ के 40 से अधिक सदस्य गिरफ्तार
विरोध स्थल पर मौजूद जेकेएलएफ के एक वरिष्ठ नेता तौकिर गिलानी ने कहा कि जेकेएलएफ के 40 से अधिक सदस्यों को रातोंरात गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे अपना विरोध खत्म करें। हालांकि, कुरैशी गिलानी के दावों पर बौखला गए। उन्होंने गिलानी के दावों को झूठा बताया और गिरफ्तार किए गए लोगों आपराधी बताया। उन्होंने कहा है कि कार्रवाई इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने पुलिस की बात नहीं मानी। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें आजादी की मांग के लिए गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है वे अपराधी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!